Meerut News : महाराणा प्रताप का अपमान करने वाले बाबर की औलाद- संगीत सोम

UPT | मेरठ सरधना से भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम

May 07, 2024 08:44

पूर्व विधायक संगीत सोम के बयान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। भाजपा अध्यक्ष अपने जारी किए वीडियो में कह रहे हैं कि सपा अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ पाकिस्तान को खुश करने के लिए...

Short Highlights
  • सरधना से भाजपा के पूर्व विधायक का सपा अध्यक्ष पर निशाना 
  • मैनपुरी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा को अपमानित  करने का मामला
  • बोले संगीत सोम, सपा अध्यक्ष ने राजपूर और क्षत्रिय समाज का किया अपमान
Meerut : मेरठ सरधना से भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने महाराणा प्रताप का अपमान करने वालों को बाबर की औलाद बताया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को खुश करने के लिए ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ये कृत्य किया है। 
पूर्व विधायक संगीत सोम ने ये बयान मैनपुरी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा को अपमानित करने के मामले में दिया है। मैनपुरी में महाराण प्रताप की प्रतिमा अपमानित मामले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भाजपा नेता ने निशाना साधा है। पूर्व विधायक संगीत सोम के बयान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। भाजपा अध्यक्ष अपने जारी किए वीडियो में कह रहे हैं कि सपा अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ पाकिस्तान को खुश करने के लिए महाराणा प्रताप की मूर्ति को अपमानित किया है।

सपा कार्यकर्ताओं के इस कृत्य के कारण देश भर में आक्रोश फैला
सरधना से भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम वीडियो में कह रहे हैं कि सपा कार्यकर्ताओं के इस कृत्य के कारण देश भर में आक्रोश फैला है। देश की जनता लोकसभा चुनाव में वीर योद्धा महाराणा प्रताप को अपमानित करने वालों से बदला लेगी। संगीत सोम ने प्रतिमा को अपमानित करने वालों को बाबर और अकबर की औलाद बताया है।
बता दें शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मैनपुरी में पत्नी और सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में रोड शो किया था। भाजपा का आरोप है कि रोड शो के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अपमान किया। 

Also Read