Meerut news : भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम को दी जान से मारने की धमकी, समर्थकों में आक्रोश

UPT | सरधना से भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम।

Apr 29, 2024 15:57

भाजपा के फायरब्रांड नेता कहे जाने वाले सरधना से पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम को जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस को जानकारी दी गई...

Short Highlights
  • समर्थकों ने थाने में दी आरोपी के खिलाफ तहरीर
  • पूर्व विधायक को धमकी देने से समर्थकों में रोष 
  • सरधना से विधायक रह चुके हैं ठाकुर संगीत सोम
Meerut Hindi news : मेरठ में सरधना से भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम को जान से मारने की धमकी मिली है। भाजपा के फायरब्रांड नेता कहे जाने वाले सरधना से पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम को जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस को जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक संगीत सोम को जान से मारने की धमकी एक व्यक्ति द्वारा दी गई है। संगीत सोम को धमकी मिलने के बाद से समर्थकों में आक्रोश फैल गया है। 

जान से मारने की धमकी देने के मामले में समर्थकों में रोष
मेरठ के सरधना से भाजपा के पूर्व विधायक ठा. संगीत सोम को जान से मारने की धमकी देने के मामले में समर्थकों में रोष है। सरूरपुर ब्लॉक के प्रमुख और जनता इंटर कॉलेज कपसाड़ के प्रबंधक ने सरधना और सरूरपुर थाने में अलग-अलग तहरीर देते हुए आरोपी की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति पूर्व विधायक संगीत सोम को जान मारने की धमकी दे रहा है। 

थाने में तहरीर देकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
वीडियो में कहा जा रहा है कि जिस प्रकार अतीक अहमद ने मुख्यमंत्री के सम्मान के खिलाफ बात कही थी। इसी प्रकार भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने मुख्यमंत्री के सम्मान का विरोध किया है। जान से मारने की धमकी देने पर संगीत सोम समर्थकों में रोष है। सरूरपुर ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनोज चौहान ने समर्थकों के साथ सरूरपुर थाना पुलिस को तहरीर दी है। थाने में तहरीर देकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की गई है।  
 

Also Read