नोएडा डीएम वाले विवाद में कूदीं नेहा सिंह राठौर : चुनावों का जिक्र कर बोलीं- 'भाषा छोड़िए, निष्पक्षता का अनुमान लगाइए'

UPT | नोएडा डीएम वाले विवाद में कूदीं नेहा सिंह राठौर

Sep 14, 2024 14:43

सुप्रिया श्रीनेत की एक पोस्ट पर नोएडा डीएम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से की गई अभद्र टिप्पणी पर विवाद थमा नहीं है। अब भोजपुरी की लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने भी नोएडा के डीएम पर इसे लेकर निशाना साधा है।

Short Highlights
  • डीएम विवाद में कूदीं नेहा सिंह राठौर
  • अभद्र टिप्पणी पर मचा था बवाल
  • नोएडा के डीएम ने दी सफाई
New Delhi : कांग्रेस प्रवक्ता और सोशल मीडिया हेड सुप्रिया श्रीनेत की एक पोस्ट पर नोएडा डीएम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से की गई अभद्र टिप्पणी पर विवाद अभी थमा नहीं है। डीएम ने भले ही मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी हो, लेकिन उन्हें इसके लिए काफी फजीहत भी झैलनी पड़ रही है। वहीं अब भोजपुरी की लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने भी नोएडा के डीएम पर इसे लेकर निशाना साधा है। 

नेहा सिंह राठौर ने बोला हमला
नेहा सिंह राठौर ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने डीएम की आलोचना करते हुए सवाल उठाया कि ऐसे अधिकारी आम जनता से किस प्रकार का व्यवहार करते होंगे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- अरे ज़िलाधिकारी की भाषा छोड़िये… चुनावों में इनकी ‘निष्पक्षता’ का अनुमान लगाइये..! सामान्य जनता से इनके बर्ताव की कल्पना कीजिए! क्या सत्ताधारी पार्टी के नेताओं से ये ऐसे ही बात करते होंगे? तानाशाही इन जैसों के कंधों पर सवार होकर आती है.

जानिए क्या है पूरा मामला
सुप्रिया श्रीनेत ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें लिखा था कि "इतिहास बदला नहीं जाता, इतिहास रचा जाता है।" उनके इस पोस्ट का जवाब देते हुए नोएडा डीएम के आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से राहुल गांधी पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिससे बवाल मच गया। सुप्रिया श्रीनेत ने इस टिप्पणी का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए डीएम पर आरोप लगाया कि वह संवैधानिक पद पर होते हुए भी नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह साफ है कि प्रशासनिक पदों पर संघियों की भरमार है, जो अब संवैधानिक जिम्मेदारियों का उल्लंघन कर रहे हैं।

नोएडा के डीएम ने दी सफाई
मामले पर नोएडा डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सफाई पेश की है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट का दुरुपयोग किसी असामाजिक तत्व ने किया है। डीएम ने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है और एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जाँच जारी है।

Also Read