Snake Venom Case : बढ़ सकती हैं एल्विश की मुश्किलें, 155 दिन बाद चार्जशीट दाखिल

UPT | Elvish Yadav

Apr 06, 2024 11:18

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का विनर एल्विश यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं है। दरअसल एल्विश समेत आठ लोगों के खिलाफ नोएडा पुलिस ने कल शुक्रवार...

Noida News : बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का विनर एल्विश यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं है। दरअसल एल्विश समेत आठ लोगों के खिलाफ नोएडा पुलिस ने कल शुक्रवार को कोर्ट में 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। जिसे एल्विश समेत आठ लोगों के खिलाफ दाखिल किया गया है।

सांपों और सांपों के जहर की तस्करी के साथ रेव पार्टी समेत सभी आरोपों के प्रमाण इस चार्जशीट में शामिल हैं। एल्विश यादव के साथ अन्य लोगों के खिलाफ 24 गवाहों के बयान दर्ज किए गए।  नोएडा पुलिस ने आरोप पत्र में कहा है कि एल्विश का जेल भेजे गए सभी सपेरा से संपर्क था।

ये है पूरा मामला
जानकारी के लिए बता दें कि नवंबर में पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था के अधिकारी ने एल्विश और उसके साथियों पर सांपों के जहर का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। जिसके बाद सेक्टर-49 थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस पूरे प्रकरण का स्टिंग ऑपरेशन संस्था के सदस्य ने किया था। जिसमें पकड़े गए सपेरों से कोबरा के साथ नौ सांप और 20 एमएल सांपों का जहर बरामद हुआ था। इसके आगे बता दें कि इस मामले में संस्था के पदाधिकारी का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें मुख्य आरोपी राहुल संस्था के पदाधिकारी से बात कर रहा था। इसमें राहुल एल्विश की ओर से आयोजित होने वाली पार्टियों में शामिल होने की बात कह रहा था। 

Also Read