ऑथर Vinit Tomar

बड़ी खबर : ग्रेटर नोएडा में पिता ने बेटी को मारी गोली, झूठी रेप की कहानी से छुपाई सच्चाई

सोशल मीडिया | Symbloic Image

Jun 24, 2024 12:19

ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी को गोली मार दी। प्रारंभिक...

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी को गोली मार दी। प्रारंभिक आरोप थे कि रात को एक 15 वर्षीय किशोरी को पड़ोस के युवक ने गोली मारी है। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि युवक उनकी बेटी से दुष्कर्म कर रहा था और विरोध करने पर उसने गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस जांच में कहानी का दूसरा पहलू सामने आया।

क्या है पूरा मामला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दनकौर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात एक 15 वर्षीय किशोरी को गोली मारी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक आरोपों के अनुसार, पिता ने बताया कि शनिवार शाम उनकी बेटी घर पर अकेली थी। देर रात जब वे घर लौटे, तो बेटी घर पर नहीं थी। खोजबीन के दौरान उन्हें बेटी की चीख सुनाई दी। मौके पर पहुंचकर देखा कि पड़ोस में रहने वाला युवक उनकी बेटी से दुष्कर्म कर रहा था। जब पिता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने गोली चला दी, जो किशोरी के चेहरे पर लगी। आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

असली सच्चाई आई सामने
पुलिस ने जब इस मामले की जांच की, तो प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध पाया गया। जब किशोरी से पूछताछ की गई, तो चौंकाने वाला सच सामने आया। किशोरी ने खुलासा किया कि उसके पिता ने ही उसे गोली मारी थी। दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पिता ने यह कदम उठाया। इस खुलासे ने पूरे मामले की दिशा बदल दी।

Also Read