आठ साल पहले गैंग में हुई शामिल : पिता के कारण गैंगस्टर का संभाला काम, ऐसे बनी रवि काना का राइट हैंड

UPT | रवि काना की गर्लफ्रैंड काजल झा

Apr 28, 2024 13:34

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर का सबसे बड़ा स्क्रैप माफिया रवि काना चर्चा का विषय बना हुआ है। शनिवार को गैंगस्टर रवि काना और उसकी गर्लफ्रैंड काजल झा को थाईलैंड से भारत लाया गया है...

Noida News : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर का सबसे बड़ा स्क्रैप माफिया रवि काना चर्चा का विषय बना हुआ है। शनिवार को गैंगस्टर रवि काना और उसकी गर्लफ्रैंड काजल झा को थाईलैंड से भारत लाया गया है। इस इंटरनेशनल गिरफ्तारी के बाद काजल झा खूब सुर्खियां बटोर रही है। आखिर कौन है काजल झा और कैसे वह एक आम लड़की से गैंगस्टर की दुनिया में शामिल हुई और रवि काना का राइट हैंड बन गई। आइए जानते हैं काजल झा का क्राइम की दुनिया में सफर।

ऐसे बनी रवि काना का राइट हैंड
काजल झा रवि काना के संपर्क में अपने पिता की वजह से आई थी। काजल झा के पिता स्क्रैप माफिया रवि काना के काले कारोबार में मुंशी का काम देखते थे। इसी बीच काजल झा स्क्रैप माफिया रवि काना के सम्पर्क में आ गई। रवि की दोस्ती ने उसे गैंगस्टर बना दिया। इसके बाद वह मालकिन बन गई। काजल झा माफिया के कालेकारोबार के फाइनेंस का काम देखती थी। कंपनियों का लेखा-जोखा काजल झा के पास रहता था। मूल रूप से बिहार के रहने वाले सुनील कुमार ग्रेटर नोएडा की जेपी ग्रीन सोसाइटी में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, सुनील कुमार स्क्रैप माफिया रवि काना के यहां मुंशी का काम देखते थे। करीब आठ साल पहले माफिया ने मुंशी की बेटी काजल झा को अपने गैंग में शामिल कर लिया।

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
काजल झा ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई कर चुकी है। इसके चलते माफिया ने गैंग में उसे फाइनेंस का काम देखने के लिए जिम्मेदारी दे दी। काजल झा धीरे-धीरे माफिया रवि काना की करीबी होती चली गई और वह मालकिन बन गई। रवि ने काजल के नाम पर दिल्ली के न्यूफ्रेंड्स कॉलोनी में एक बंगला खरीदा। बंगले में रहकर काजल झा लाइफ स्टाइल जिंदगी जी रही थी। काजल झा महंगे कपड़े, जूते, घड़ी चश्मा और अच्छे खानपान की शौकीन है। पुलिस की गिरफ्तारी के दौरान भी काजल ब्रांडेड कपड़े, जूते और टोपी पहने हुए दिखाई दी। थाईलैंड पुलिस ने मंगलवार को रवि काना और काजल झा को बैंकॉक में पकड़ा था। शनिवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

सूचना मिलते ही पहुंची नोएडा पुलिस
रवि और काजल की गिरफ्तारी 23 अप्रैल को थाईलैंड के बैंकॉक से हुई थी। पुलिस ने दोपहर करीब 1:00 बजे दोनों को गिरफ्तार किया था। उसके बाद 25 अप्रैल की रात 11:30 बजे दोनों दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे। वहां पर 26 अप्रैल की सुबह करीब 2:30 बजे इमीग्रेशन की कार्रवाई पूरी हुई। 26 अप्रैल की सुबह 7:30 बजे नोएडा पुलिस को सूचना मिली। उसके बाद 26 अप्रैल की दोपहर 2:00 बजे नोएडा पुलिस की टीम एयरपोर्ट पर पहुंची। शाम 4:00 बजे दोनों को पुलिस नॉलेज पार्क थाने लेकर आई और पूछताछ शुरू की गई। उसके बाद 27 अप्रैल की दोपहर 2:00 बजे रवि काना और काजल झा को जिला अदालत में पेश किया गया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया।

Also Read