Greater Noida News : गौतमबुद्धनगर की युवती के साथ मेरठ में हुई छेड़छाड़, पुलिस कर रही मामले की जांच

UPT | Symbolic Photo

Aug 07, 2024 16:05

घटना के बाद युवती और उनके परिजन परतापुर थाने पहुंच गए। आरोपियों के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के संबंध में मैसेज फ्लैश किया। हाईवे पर तैनात पीआरवी ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन...

Greater Noida News : गौतमबुद्धनगर से बड़ी खबर सामने आई है। गौतमबुद्धनगर निवासी युवती के साथ मेरठ में हाईवे पर स्कार्पियो सवार मनचलों ने सोमवार देर रात छेड़छाड़ कर दी। 

क्या है पूरा मामला 
गौतमबुद्धनगर की एक पॉश कॉलोनी निवासी युवती नोएडा में जॉब करती है। युवती की ननिहाल मुजफ्फरनगर में है। अपनी नानी को सोमवार शाम मुजफ्फरनगर छोड़ने के लिए वह कार से आई थी। रात को काम के चलते युवती कार लेकर गौतमबुद्धनगर के लिए निकल पड़ी। रात करीब एक बजे मेरठ में नेशनल हाईवे 58 पर युवती ने एक ढाबे पर चाय पीने के लिए कार रोकी थी।  

वहीं से स्कार्पियो सवार दो मनचले युवती के पीछे पड़ गए और दो बार ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया। युवती ने अपने परिजनों और पुलिस को कॉल कर दिया। दूसरी ओर सूचना पर युवती के भाई ने कुछ परिचित को मेरठ से हाईवे पर भेज दिया।  इस बीच युवती के परिचित भी पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्ष में विवाद हो गया। कार में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद वह कार लेकर रात में परतापुर थाने पहुंच गई। स्कार्पियो सवार आरोपियों पर परतापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 

हाईवे पर पीआरवी के हाथ नहीं आए आरोपी 
घटना के बाद युवती और उनके परिजन परतापुर थाने पहुंच गए। आरोपियों के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के संबंध में मैसेज फ्लैश किया। हाईवे पर तैनात पीआरवी ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन हाथ नहीं आए। कार्रवाई जारी है। 

Also Read