उत्तर प्रदेश टाइम्स की ख़बर का असर : अब नहीं होगी लाशों की दुर्गति, पोस्टमॉर्टम हाउस में लगे 14 डीप फ्रीजर  

UPT | नोएडा का पोस्टमार्टम हाउस।

Jul 16, 2024 23:53

पोस्टमार्टम हाउस में डिप फ्रीजर की संख्या कम होने से जून में शवों को रखने में काफी दिक्कतें आयी थीं। इस समस्या को उत्तर प्रदेश टाइम्स ने प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने नए डीप फ्रीजर लगवाए।

Noida News : अब पोस्टमार्टम हाउस में लाशों की दुर्गति नहीं होगी। क्योंकि नोएडा के पोस्टमार्टम हाउस में 14 डीप फ्रीजर लगाए गए हैं। बता दें कि पिछले महीने उत्तर प्रदेश टाइम्स ने पोस्टमार्टम हाउस की बदहाली को लेकर एक खबर चलाई थी। खबर के चलने के बाद नोएडा स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और करीब 14 डीप फ्रीजर पोस्टमार्टम हाउस में लगवाए। 

जानकारी के मुताबिक पोस्टमार्टम हाउस में डिप फ्रीजर की संख्या कम होने से जून में शवों को रखने में काफी दिक्कतें आयी थीं। इस समस्या को उत्तर प्रदेश टाइम्स ने प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने नए डीप फ्रीजर लगवाए। नए डीप फ्रीजर लगने से अब शवों की सुरक्षा भी होगी और साथ ही उनकी अब दुर्गति भी नहीं होगी। जल्द ही डीप फ्रीजर की संख्या और भी बढ़ाई जाएगी।

जून में हुई थी शवों की दुर्गति
नोएडा के सेक्टर-94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस में 14 डीप फ्रीजर लगाए गए हैं। इसमें अब 14 शवों को सुरक्षित रखा जा सकेगा। जून महीने में शवों की संख्या बढ़ने के कारण इसे सुरक्षित रखने में काफी परेशानी आई थी।  उस समय चार ही डीप फ्रीजर थे। पोस्टमार्टम करने के लिए आने वाले शवों को वातानुकूलित माहौल में न रखने के कारण खराब हो जाते हैं। ऐसे में उनका पोस्टमार्टम करने में टीम को दिक्कत होती है। दूसरे जिनके घर के शव होते हैं, उन्हें भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 

बढ़ेगी डिप फ्रीजर की संख्या
पोस्टमार्टम कार्य के प्रभारी डॉ. जैस लाल ने बताया कि आने वाले दिनों में डीप फ्रीजर की संख्या बढ़ेगी। ताकि भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी न हो। 

Also Read