पंजाब सीमा पर पकड़ी गई नोएडा की महिला : पाकिस्तान से ला रही थी 1.62 करोड़ का सोना, ऐसे चकमा देने की कोशिश

UPT | पंजाब सीमा पर पकड़ी गई नोएडा की महिला

Aug 03, 2024 16:16

नोएडा की एक महिला को अटारी बॉर्डर पर कस्टम विभाग की टीम ने पकड़ लिया। महिला अपने साथ करीब 1.62 करोड़ का सोना ला रही थी। जांच के लिए महिला और उसकी मां दोनों को रोक लिया गया है।

Short Highlights
  • पंजाब सीमा पर पकड़ी गई नोएडा की महिला
  • पाकिस्तान से ला रही थी 1.62 करोड़ का सोना
  • कस्टम विभाग की टीम ने पकड़ा
Noida News : नोएडा की एक महिला को अटारी बॉर्डर पर कस्टम विभाग की टीम ने पकड़ लिया। महिला अपने साथ करीब 1.62 करोड़ का सोना ला रही थी। उसने कस्टम विभाग को चकमा देने के लिए काफी शातिराना तरीका इस्तेमाल किया था, लेकिन वह काम नहीं आ सका। महिला से पूछताछ की जा रही है। जांच के लिए महिला और उसकी मां दोनों को रोक लिया गया है।

जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल आईसीपी अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तान से लौट रही एक महिला पर कस्टम विभाग के अधिकारियों को कुछ शक हुआ। महिला अपने साथ कुछ बर्तन लेकर आ रही। जांच करने पर अधिकारियों ने पाया कि उसके बर्तन के आकार कुछ अलग लग रहे थे। इस पर उन्होंने बर्तन के हैंडल पर थोड़ी खरोंच लगाई, तो सारा सच सामने आ गया।

चकमा देने की कोशिश नाकाम
दरअसल महिला ने सोने के हैंडल बनवाकर उस पर सिल्वर कलर का लेप करवा दिया था। ऊपर से देखने पर बर्तन साधारण ही लग रहे थे। लेकिन जैसे ही अधिकारियों ने उस पर खरोंच लगाई, तो अंदर पीली चमक दिखाई दी। जांच करने पर पाया गया कि ऐसे करीब 14 हैंडल थे, जिनसें अंदर सोना भरा हुआ था और ऊपर केवल सिल्वर की एक परत चढ़ाई गई थी।

जांच में खुला पूरा राज
पूछताछ में पता चला कि महिला पाकिस्तान में अपने किसी रिश्तेदार के यहां करीब 1 महीने का समय गुजारकर लौट रही थी। उसके पास मिले बर्तनों के हैंडल को जब प्रोसेस किया गया, तो उसमें से शुद्ध सोना निकला, जिसका वजन 2332 ग्राम था। आरोपी महिला के कब्जे से जब्त सोने की कीमत 1.62 करोड़ रुपये बताई जा रही है। महिला ने बताया कि उसे सड़क मार्ग से सोना लेकर
 नोएडा जाना था। उसके खिलाफ सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Also Read