Noida News : गौतमबुद्धनगर लोकसभा पर डॉक्टर महेश शर्मा की बड़ी जीत

UPT | डॉक्टर महेश शर्मा और पीएम मोदी

Jun 04, 2024 23:12

वर्तमान सांसद तथा भारतीय जनता पार्टी के उम्माीदवार डॉक्टर महेश शर्मा ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पांच लाख, 55 हजार वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 

Noida News : यूपी की नोएडा लोकसभा (गौतमबुद्धनगर) सीट पर डॉ. महेश शर्मा ने नया इतिहास रच दिया हैं। नोएडा (गौतमबुद्धनगर) के वर्तमान सांसद तथा भारतीय जनता पार्टी के उम्माीदवार डॉक्टर महेश शर्मा ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पांच लाख, 55 हजार वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 


दो बार का तोड़ा रिकॉर्ड
नोएडा (गौतमबुद्धनगर) की लोकसभा सीट पर डॉक्टर महेश शर्मा ने जीत की हैट्रिक दर्ज की है। इस हैट्रिक में खास बात यह है कि डॉ. महेश शर्मा ने नोएडा की सीट पर जीत का अपना ही दो बार का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वर्ष-2014 के लोकसभा चुनाव में नोएडा सीट से डॉ. महेश शर्मा 2 लाख, 80 हजार वोटों से जीते थे। वर्ष-2019 के चुनाव में नोएडा की सीट पर डॉ. महेश शर्मा ने 3 लाख 36 हजार, 922 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। डॉ. महेश शर्मा को 830812 मत मिले थे। नोएडा की सीट पर सबसे पहले बसपा के टिकट पर सांसद बने सुरेन्द्र नागर के रिकॉर्ड को भी डॉ. महेश शर्मा ने तोड़ दिया है।

Also Read