सड़क पर पत्नी की बेरहमी से पिटाई : प्रॉपर्टी और तलाक विवाद में उलझे दंपति, बच्चा छीनकर पति फरार

UPT | सड़क पर पत्नी की बेरहमी से पिटाई

Sep 22, 2024 15:41

शहर के सेक्टर-126 स्थित सेक्टर-131 जेपी विश टाउन में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक महिला को उसके पति और ससुरालवालों ने बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया...

Noida News : शहर के सेक्टर-126 स्थित सेक्टर-131 जेपी विश टाउन में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक महिला को उसके पति और ससुरालवालों ने बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें महिला की गोद से बच्चा छीनते हुए उसका पति मौके से फरार होता दिख रहा है। हैरानी की बात यह है कि घटना के दौरान वहां मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे और किसी ने भी पीड़िता की मदद नहीं की है।

विवाद के चलते दोनों के बीच तनातनी
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता का अपने पति के साथ कोर्ट में प्रॉपर्टी और तलाक का केस चल रहा है। विवाद के चलते दोनों के बीच तनातनी लंबे समय से चल रही थी। अब विवाद अचानक इस कदर बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी को सड़क पर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि महिला को पीटने में उसके ससुरालवाले भी शामिल थे।
  पत्नी को पीटकर बच्चे के साथ फरार हुआ पति
घटना के दौरान महिला की गोद में उसका बच्चा भी था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पति ने महिला को पीटने के बाद उसकी गोद से बच्चे को छीना और मौके से फरार हो गया। महिला के चीखने-चिल्लाने के बावजूद वहां मौजूद लोगों ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला दर्द से तड़पती रही और लोग तमाशबीन बने रहे।



पुलिस ने शुरू की तलाश, ससुरालवालों पर दर्ज मामला
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पति और अन्य ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना ने शहर में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Also Read