UP International Trade Show : यमुना प्राधिकरण के स्टॉल ने आकर्षित किया, जापानी और कोरियाई सिटी प्रोजेक्ट की झलक ने दिलों में बसा लिया

UPT | यमुना प्राधिकरण के स्टॉल

Sep 28, 2024 14:05

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (Uttar Pradesh International Trade Show) में यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) के स्टॉल ने विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Greater Noida News : उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (Uttar Pradesh International Trade Show) में यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) के स्टॉल ने विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने स्टॉल का दौरा किया और यमुना प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की जानकारी ली।

यमुना प्राधिकरण केर प्रोजेक्ट बने आकर्षण का केंद्र 
यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. अरुणवीर सिंह और ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने पूर्व मुख्य सचिव को प्राधिकरण की प्रमुख परियोजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। इनमें फिल्म सिटी, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जापानी और कोरियाई सिटी जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। डॉ. सिंह अरुणवीर ने बताया कि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 1000 वर्ग मीटर क्षेत्र में अलग से जापानी और कोरियाई सिटी का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन दोनों सिटीज में उद्योग स्थापित करने के लिए प्लॉट आवंटित किए जा रहे हैं। यहां बसने वाले लोगों को सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।



आर्थिक क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति
उन्होंने आगे बताया कि इन विशेष आर्थिक क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति, उन्नत जल निकासी और सीवर प्रणाली, तथा उच्च गुणवत्ता वाली सड़कों जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। कई जापानी और कोरियाई कंपनियां यहां अपने उद्योग स्थापित करने के लिए तैयार हो गई हैं।  फिल्म सिटी परियोजना के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. सिंह ने बताया कि आगामी नवरात्रि के दौरान इसका भूमि पूजन किया जाएगा। यह परियोजना न केवल क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा करेगी, बल्कि उत्तर प्रदेश को एक प्रमुख फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने में भी मदद करेगी।

यमुना प्राधिकरण के स्टॉल पर भारी भीड़ देखी
पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने यमुना प्राधिकरण की इन पहलों की सराहना की और कहा कि यह देखकर प्रसन्नता हो रही है कि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। ये परियोजनाएं न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देंगी, बल्कि उत्तर प्रदेश को एक वैश्विक निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने में भी मदद करेंगी। ट्रेड शो में यमुना प्राधिकरण के स्टॉल पर भारी भीड़ देखी गई, जहां कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय निवेशक इन परियोजनाओं में अपनी रुचि दिखा रहे हैं।

Also Read