Ghaziabad Weather : नौतपा खत्म के बाद भी तपिश जारी, तापमान 45 डिग्री के पार

UPT | गाजियाबाद में गर्मी की तपिश जारी।

Jun 14, 2024 03:00

रात का तापमान 35 डिग्री से अधिक पर पहुंच रहा है तो दिन का अधिकतम तापमान 45 पर है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार बुधवार 12 जून इस महीने का सबसे अधिक गर्म दिन बताया जा रहा है।

Short Highlights
  • दिन का अधिकतम तापमान पहुंचा 45 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 31 पर
  • जून माह में अब तक का सबसे अधिक गर्म दिन रहा 12 जून
  • दिन और रात का तापमान बढ़ने से वातावरण में उमस और गर्मी बढ़ी
Ghaziabad Weather : गाजियाबाद में नौतपा खत्म हो गया है। लेकिन गर्मी की तपिश अभी जारी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गाजियाबाद में दिन और रात को तापमान बढ़ा है। रात का तापमान 35 डिग्री से अधिक पर पहुंच रहा है तो दिन का अधिकतम तापमान 45 पर है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार बुधवार 12 जून इस महीने का सबसे अधिक गर्म दिन बताया जा रहा है। बुधवार 12 जून को गाजियाबाद में दोपहर को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

रात का पारा पहली बार इस स्तर पर पहुंचा
गाजियाबाद में वैसे दिन का तापमान इस सीजन में 45 डिग्री सेल्सियस तक मई माह में भी पहुंच चुका है। जबकि रात का पारा पहली बार इस स्तर पर पहुंचा है। इससे पहले वर्ष 1980 में रात का तापमान 33 डिग्री पर पहुंचा था। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सूरज देव के अनुसार पिछले चार दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बंगाल की खाड़ी से उठ रही हवाएं हल्के बादल लेकर आ रही हैं। यहीं कारण है कि रात में हल्के बादल होने से तापमान तेजी से बढ़ रहा है।

दिन में लू और गर्मी का असर कुछ ज्यादा
उन्होंने बताया कि बुधवार को दिन में लू और गर्मी का असर कुछ ज्यादा ही रहा। दोपहर में गर्म हवा के साथ तेज धूप निकली। जिस कारण लोगों को गर्म हवाओं के साथ उमस भरी गर्मी भी परेशान करती रही। इस कारण लोगों को बार-बार पसीना पोंछते देखा गया।

आज और कल तापमान बढ़ने की चेतावनी
आज गुरुवार को भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। आज दिन का तापमान 45 डिग्री से अधिक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री से अधिक तक पहुंचने की संभावना है। धूप के तेवर पूरे दिन तेज रहेंगे। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक तापमान बढ़ने की चेतावनी दी है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सूरज देव ने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को तापमान में वृद्धि की संभावना है। लोगों से अपील की है कि वे तेज धूप में घर से बाहर न निकलें। 

Also Read