Ghaziabad News : गाजियाबाद में गन्ना समिति के चुनाव को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने शुरू की मोर्चाबंदी

UPT | गाजियाबाद गन्ना समिति चुनाव को लेकर बैठक करते भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी।

Sep 25, 2024 08:35

किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर रखने वाले लोगों को महत्वपूर्ण पदों पर बैठाया जायेगा। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों को एकजुट होकर ही रहना चाहिए

Short Highlights
  • मोदीनगर चीनी मिल के चेयरमैन पद की दौड़ में कई दिग्गज
  • गांवोें में किसानों से संपर्क साधने में जुटे भाकियू कार्यकर्ता 
  • गन्ना समिति के चुनाव को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां
Ghaziabad Ganna Samiti Chunav : जनपद गाजियाबाद  में गन्ना समिति के चुनाव को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई है। इसके लिए जगह-जगह गांवों में प्रत्याशी किसानों से सम्पर्क में जुट गए है।  मोदीनगर चीन मिल के गन्ना चेयरमैन पद  की दौड़ में कई दिग्गज मैदान में है। इसके अलावा डायरेक्टर और डेलीगेट पद के लिए भी अपने-अपने स्तर पर लोग तैयारियों में जुटे हुए है। और समिति के इस चुनाव को लेकर अलग-अलग खेमों में  मोर्चाबंदी शुरू हो गई है। 

गन्ना समिति के चुनाव में अहम रोल निभाएंगी भाकियू
गन्ना समिति के चुनाव में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) भी अहम रोल निभाने के मूड में दिख रही  है। सूत्रों की माने तो इस चुनाव को लेकर पूर्व में भी भाकियू की कई अहम बैठक हो चुकी हैं। विश्वसनीय सूत्रों से ज्ञात हुआ कि भाकियू के राष्ट्रीय सचिव चौधरी ओमपाल सिंह के आवास पर जिले के मुख्य मुख्य पदाधिकारियों की एक बैठक हुई है। जिसमें मुख्य रूप से  गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ,युवा जिला अध्यक्ष छोटे चौधरी ,यशवीर सिंह ,महेश यादव आदि पदाधिकारियों ने बैठक कर आगामी रणनीति बनाई है।

किसान एकजुट होकर इस चुनाव में मतदान करेगा
माना जा रहा है कि भाकियू जल्द ही अपने अन्य मुख्य पदाधिकारियों संग महत्वपूर्ण बैठक कर  बड़ा निर्णय लेगी। भाकियू के सचिव ओमपाल सिंह से जब इस बाबत बात की गई तो उन्होंने गोल-मोल जवाब देते हुए, बात को टाल दिया। लेकिन इशारों ही इशारों में उन्होंने कहा कि किसान एकजुट होकर इस चुनाव में मतदान करेगा।

किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता
किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर रखने वाले लोगों को महत्वपूर्ण पदों पर बैठाया जायेगा। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों को एकजुट होकर ही रहना चाहिए और समय भी है, जब वह अपनी समस्याओं को प्राथमिकता देने वालों को सहयोग  कर सकते है। युवा जिला अध्यक्ष छोटे चौधरी ने कहा कि हम और हमारी टीम हमेशा संगठन के साथ है, और जैसा भी भारतीय किसान यूनियन के उच्च पदाधिकारी निर्देश देंगे, उसका शत प्रतिशत पालन किया जायेगा।

Also Read