Ghaziabad News : अतुल गर्ग बोले-मोदी की गारंटी ने हमें जिताया और उनकी गारंटी ने जनता को बहकाया

UPT | मतदाता धन्यवाद कार्यक्रम में बोलते सांसद अतुल गर्ग।

Jul 07, 2024 01:36

राहुल गांधी ने उस जनता को हिंसक कहा कि जिसने लोकतंत्र में उन्हें चुनकर संसद में पहुंचाया है। अतुल गर्ग ने कहा मोदी की गारंटी ने हमें जिताया और उनकी गारंटी ने जनता को बहकाया है।

Short Highlights
  • भाजपा ने शुरू किया मतदाताओं से संवाद व अभिनंदन कार्यक्रम
  • शहर विधाानसभा में मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में बोले एमपी 
  • गाजियाबाद के सभी विधानसभाओं में भाजपा करेंगी कार्यक्रम 
Ghaziabad News : भाजपा द्वारा मतदाताओं से संवाद व अभिनंदन कार्यक्रम शुरू हो चुका है। महानगर की तीनों विधानसभाओं में पार्टी ने बढ़त बनाई है। इसे लेकर शहर विधानसभा में मतदाता अभिन्नदन कार्यक्रम लीलावती पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में आयोजन किया गया।

भाजपा ने हमेशा जनादेश का सम्मान किया
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रजज्वलन के साथ हुई गई। मुख्य अतिथि सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि मतदाता भाग्य विधाता है। भाजपा ने हमेशा जनादेश का सम्मान किया है। विपक्ष को ये समझना चाहिए कि भाजपा पर यदि जनता का विश्वास न होता तो तीसरी बार नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री न बनते। राहुल गांधी ने उस जनता को हिंसक कहा कि जिसने लोकतंत्र में उन्हें चुनकर संसद में पहुंचाया है। अतुल गर्ग ने कहा मोदी की गारंटी ने हमें जिताया और उनकी गारंटी ने जनता को बहकाया है। अगर मेरे भोले भाले मतदाता बहकावे में न आते तो हम नया इतिहास बनाते।

मोदी की गारंटी पर विश्वास दिखाया
पूर्व महापौर आशु वर्मा ने कहा की शहर विधानसभा में कार्यकर्ताओं ने 2022 में भी ऐतिहासिक जीत देकर अपना विश्वास भाजपा सरकार की कार्यशैली पर दिखाया था और 2024 के लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने मोदी की गारंटी पर विश्वास दिखाया है। पूर्व महापौर आशा शर्मा ने कहा कि हमारा सांसद हमारे बीच का एक कार्यकर्ता है हर कार्यकर्ता अपने सांसद से सुलभता से मिल सकता है। 

कार्यकर्ता का सांसद बनना कार्यकर्ताओं की जीत को दर्शाता है
राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने कहा गाजियाबाद के एक कार्यकर्ता से विधायक बने उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनना और एक कार्यकर्ता का सांसद बनना कार्यकर्ताओं की जीत को दर्शाता है। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि दो या तीन महीने में शहर विधानसभा का चुनाव होने वाला है। सभी कार्यकर्ताओं को शहर विधानसभा की जीत को ऐतिहासिक बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़नी है।

आने वाले उपचुनाव में इतिहास भी आपकी जीत की गवाही
उन्होंने कहा गाजियाबाद का कार्यकर्ता 44 डिग्री के तापमान में बूथ पर डटे रहकर जीत का इतिहास बन सकता है तो आने वाले उपचुनाव में इतिहास भी आपकी जीत की गवाही देगा।  मंचासीन सांसद अतुल गर्ग ,राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल,क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, बाबूजी बलदेव राज शर्मा, पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिरोही, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा पूर्व महापौर आशा शर्मा , पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप और पंकज भारद्वाज आदि मौजूद रहे। 

Also Read