Ghaziabad News : प्रत्येक बूथ पर 200 नए सदस्यों के लक्ष्य के साथ गाजियाबाद में 5 लाख सदस्य बनाएगी भाजपा

UPT | गाजियाबाद में भाजपा सदस्यता कार्यक्रम के मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया के साथ मंचासीन पदाधिकारी।

Sep 06, 2024 20:23

जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी घर-घर जाकर लोगों को सदस्य बनाएंगे। वहीं 1 से 15 अक्टूबर तक सामूहिक तौर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

Short Highlights
  • संगठन की ओर से भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने किया सदस्यता कार्यक्रम का शुभारम्भ 
  • संगठन ने पूरे देश में दस करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा
  • गाजियाबाद सहित प्रदेश के सभी जिलों में 2 सितंबर से मिस्ड कॉल अभियान  
Ghaziabad BJP News : भाजपा संगठन ने समूचे देश में दस करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखते हुए इसकी शुरूआत की है। अभियान की शुरूआत दो सितंबर को पीएम नरेन्द्र मोदी, प्रदेश में मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और दोनों उप मुख्यमंत्रियों को 3 सितम्बर को संगठन के 8800002024 मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल के माध्यम से सदस्य बनाकर की गई। सदस्यता अभियान के विषय में पार्टी की तैयारी और पार्टी के लक्ष्य के विषय को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया मौजूद रहे। पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया ने कहा कि भाजपा नेतृत्व राज के लिए नहीं, देश को बदलने के लिए राजनीति करते हैं।

5 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने महानगर में भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया। भाजपा महानगर की तीनों विधानसभाओं में मुरादनगर विधानसभा, शहर विधानसभा, साहिबाबाद विधानसभा, ग्राम और पंचायत क्षेत्र के भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने प्रत्येक बूथ पर 200 नए सदस्य के लक्ष्य के साथ पूरे क्षेत्र से 5 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया है। जिसमें कार्यकर्ताओं से जुटने का आग्रह किया है।

भाजपा ने विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल होने का गौरव प्राप्त किया
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशौदिया ने दावा किया कि जन जन की भागीदारी स्वरूप भाजपा अपनी सदस्यता के आधार पर भाजपा ने विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल होने का गौरव प्राप्त किया है। उत्तर प्रदेश में तीन करोड़, पश्चिम क्षेत्र में 75 लाख और गाजियाबाद में पांच लाख भाजपा के सदस्य बनाने का लक्ष्य भाजपा कार्यकर्त्ता दृढ़ संकल्प के आधारभूत निश्चित तौर पर अवश्य पूरा कर लेंगे।

तीन तरीके से सदस्यता ली जा सकेगी
उन्होंने कहा कि पार्टी की तीन तरीके से सदस्यता ली जा सकेगी। इनमें मिस कॉल, क्यूआर कोड, भाजपा की वेबसाइट व नमो एप के माध्यम से सदस्य बन सकेंगे। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा ही एक अकेली पार्टी है, जिसमें सदस्यता अभियान और संगठन के चुनाव कराए जाते हैं। वैसे देश में करीब 1500 छोटे बड़े राजनीतिक दल हैं, लेकिन ज्यादातर केवल सदस्यता और संगठन चुनाव की बात ही करते हैं। भाजपा नेतृत्व राज के लिए नहीं, देश को बदलने के लिए राजनीति करते है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करना ही हमारी सरकार का मुख्य ध्येय है।

2024 भाजपा का संगठन वर्ष
2024 भाजपा का संगठन वर्ष है इसके लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस बार 11 से 17 सितम्बर तक महा सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। इसमें भाजपा के शक्ति केन्द्रों पर न्यूनतम सात दिन का समय देने वाले कार्यकर्ता कम से कम 12 घंटे कार्य कर घर-घर जाकर सदस्य बनाने का कार्य करेंगे। महासम्पर्क अभियान में हर स्तर के कार्यकर्ता, जिनमें मुख्यमंत्री, मंत्री, प्रदेशाध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत सभी नेता

घर-घर जाकर लोगों को सदस्य बनाएंगे
जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी घर-घर जाकर लोगों को सदस्य बनाएंगे। वहीं 1 से 15 अक्टूबर तक सामूहिक तौर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप महापौर सुनीता दयाल पूर्व महापौर आशु वर्मा पूर्व महापौर आशा शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष उदिता त्यागी, रूबी अग्रवाल, प्रताप चौधरी और वीरेंद्र सारस्वत आदि उपास्थित रहे।

Also Read