Ghaziabad news : लोकसभा चुनाव जीत का मूल मंत्र- बूथ जीते तो चुनाव जीता : मोहित बेनीवाल

UPT | गाजियाबाद लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में लोकसभा चुनाव 2024 के मददेनजर बूथ सम्मेलन में मंचासीन अतिथिगण।

Apr 10, 2024 22:00

विधायक अजीत पाल त्यागी ने बूथ अध्यक्ष और उनकी टोली के दम पर मंच से अतुल गर्ग को मुरादनगर विधानसभा से डेढ़ लाख वोट से जिताने का ऐलान...

Short Highlights
  • मुरादनगर विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित
  • लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन सभागार में कार्यक्रम 
  • सम्मेलन में बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक शामिल
Ghaziabad news : भाजपा ने मुरादनगर विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया। बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन लोहिया नगर स्थित हिन्दी भवन सभागार में हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी मोहित बेनीवाल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष
कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने की। मंचासीन वक्ताओं ने सभी बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजकों का संगठनात्मक मार्ग दर्शन किया। मुख्य वक्ता मोहित बेनीवाल ने कहा कि चुनावी महासमर में सैनिक बनकर मोर्चा लेने वाला सबसे महत्त्वपूर्ण सिपहसालार बूथ अध्यक्ष और उसकी टोली होती है। चुनावी जंग की जीत बूथ जीता चुनाव जीतने के मूल मंत्र पर आधारित है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक अजीत पाल त्यागी ने बसपा
विधायक अजीत पाल त्यागी ने बूथ अध्यक्ष और उनकी टोली के दम पर मंच से अतुल गर्ग को मुरादनगर विधानसभा से डेढ़ लाख वोट से जिताने का ऐलान किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक अजीत पाल त्यागी ने बसपा के सभासद धर्मवीर राठी को भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के द्वारा पटका बनाकर भाजपा में शामिल कराया।

कार्यक्रम में ये लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मंचासीन बलदेव राज शर्मा, लोकसभा प्रभारी विजय शुक्ला,लोकसभा संयोजक अजय शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, पूर्व अध्यक्ष विजय मोहन, अमरदत्त शर्मा, विधानसभा प्रभारी रकम भाटी, विधानसभा संयोजक अरविंद भारतीय, ब्लॉक प्रमुख राहुल चौधरी, राजीव त्यागी, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी और विस्तारक अंकित शर्मा उपस्थित रहे।
 

Also Read