Ghaziabad News : आधी आबादी को कांग्रेस से जोड़ने के लिए चलाई जाएगी मुहिम, समस्याओं के समाधान को जारी किया ये हेल्पलाइन नंबर

UPT | गाजियाबाद में आयोजित कांग्रेस बैठक को संबोधित करतीं कांग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा।

Jul 09, 2024 18:28

गाजियाबाद की बहुमंजिला सोसाइटी और कालोनियों में रहने वालों की समस्याओं के समाधान के लिए लगाएं जाएंगे कैंप। महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने के लिए चलाए जाएंगे कार्यक्रम। कांग्रेस हैल्पलाइन नंबर पर मिलेगा समस्या का समाधान।

Short Highlights
  • बहुमंजिला सोसाइटी में रहने वालों की मदद के लिए आगे आई कांग्रेस
  • गाजियाबाद की महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए कांग्रेस चलाएगी अभियान
  • सोसाइटीज और कालोनियों में कांग्रेसी शिविर लगाकर सुनेंगे लोगों की समस्याएं 
Ghaziabad News : गाजियाबाद में आधी आबादी को पार्टी से जोड़ने के लिए अब कांग्रेस विशेष अभियान चलाएगी। इसी के साथ बहुमंजिला सोसाइटी में रहने वालों की मदद के लिए कांग्रेसी आगे आए हैं। इसके लिए कांग्रेस बहुमंजिला इमारतों की सोसाइटी और कालोनियों में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनेगी और उनके निस्तारण का प्रयास कांग्रेसी कार्यकर्ता करेंगे। इसके लिए बकायदा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। 

पार्टी विस्तार विमर्श के लिए एक रणनीतिक बैठक
स्थानीय कांग्रेसियों ने पार्टी विस्तार विमर्श के लिए एक रणनीतिक बैठक की। जिसमें महानगर कांग्रेस अध्यक्ष विजय चौधरी और महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनल नागर मौजूद रहे। बैठठ में कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉली शर्मा ने इस बात पर जोर दिया कि गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के बहुमंजिली इमारतों और वीआईपी सोसाइटीज एरिया में कांग्रेसी समर्थकों की संख्या में इजाफा किया जाए। इसके लिए तरह तरह के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जाएं इसी के साथ लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण करायाा जाए।

लोकोपयोगी शिविर लगाए जाएंगे
इसके लिए लोगों को लाभान्वित करने के लिए लोकोपयोगी शिविर लगाए जाएंगे। जिससे कि लोगो को उनकी समस्या का समाधान मिल सके। लोग कांगेस का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी का पुराना जनाधार लौटेगा। उन्होंने लोगों को फ्री एम्बुलेंस सेवा और फ्री मोक्ष वाहन सेवा का लाभ उठाने के लिए टोल फ्री नम्बर 7303777223 जारी किया। जिस पर लोगों ने प्रसन्नता जताई। बता दें कि डॉली शर्मा के छोटे भाई और मशहूर उद्यमी सचिन भारद्वाज की याद में फाउंडेशन अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज के कुशल मार्गदर्शन में यह फ्री सेवा चलाई जा रही है।

युवाओं को पार्टी से लगातार जोड़ा जा रहा
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी ने कहा कि महानगर के 100 वार्डों में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए  ऐसी बैठकें निरन्तर आयोजित की जा रही हैं और पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज के मार्गदर्शन में पुराने कांग्रेसियों को और डॉली शर्मा के दिशा निर्देश में युवाओं को पार्टी से लगातार जोड़ा जा रहा है। 

महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने के लिए खास मुहित 
महिला महानगर अध्यक्ष सोनल नागर ने कहा कि गाजियाबाद में आधी आबादी को पार्टी से जोड़ने के लिए खास मुहिम चलाया जा रहा है। इससे रोज महिलाएं पार्टी से जुड़ रही हैं। उनकी जागरूकता के लिए भी विभिन्न कार्यक्रम जल्द ही चलाये जाएंगे।
बैठक का आयोजन कांग्रेस नेता हरीश गोयल, संजय भारद्वाज और पूर्व पार्षद प्रत्याशी संदीप भाटी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। कार्यक्रम में अमन सिंह, प्रमोद द्विवेदी, अक्षय वर्मा, जीवन जोशी, वैभव गर्ग, प्रभात भट्टाचार्य, प्रदीप त्रिपाठी आदि ने अपने विचार रखे।

Also Read