Ghaziabad News : तीन माह पहले हुई थी शादी, गृहक्लेश के चलते खाया जहर, दोनों की मौत

UPT | मुरादनगर में घरेलू कलह के चलते दंपति ने जहर खा लिया

Sep 03, 2024 23:50

दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पति शिवा की पहले ही मौत हो गई। जबकि पत्नी भावना ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Short Highlights
  • पत्नी की हालत बिगड़ती देख पति ने भी खा लिया जहर
  • थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना
  • पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर दर्ज किए महिला के बयान 
Ghaziabad News : गाजियाबाद के मुरादनगर में घरेलू कलह के चलते दंपती ने जहर खा लिया। पत्नी भावना की मुरादनगर सरकारी अस्पताल व पति शिवा की गाजियाबाद के अस्पताल में मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों ने आपसी विवाद के बाद मंगलवार सुबह जहर खा लिया था। दोनों की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। पुलिस मौके पर जाकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दो दिन पूर्व से दंपति के बीच विवाद
बताया जाता है कि दो दिन पूर्व से दंपति के बीच विवाद चल रहा था। महिला का नाम भावना और उसके पति का नाम शिवा है। बताया जाता है कि दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

हालत नाजुक होने पर वेंटिलेटर पर रखा
चिकित्सक ने उसको भर्ती करने से मना कर दिया। पत्नी सन्नो का अस्पताल में हालत नाजुक होने पर उसको वेंटिलेटर पर रखा गया। जहां पर कुछ देर बाद महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जाता है कि घरेलू कलह के चलते पति व पत्नी ने यह कदम उठाया है।

तीन महीने पहले हुई थी शादी 
बताया जाता है कि दोनों की शादी को अभी तीन महीने ही हुए थे।  तीन महीने के अंदर ही दंपती के बीच विवाद रहने लगा था। पुलिस दंपती के परिजनों से जानकारी कर रही है। महिला के मायके वालों का कहना है कि उन्हें कभी भी लड़ाई झगड़े के बारे में बेटी ने नहीं बताया था। आज जब दोनों ने जहर खा लिया उसके बाद ही इस मामले का पता चला है। 

Also Read