Ghaziabad News : भारत संकल्प यात्रा में किया गाने पर फूहड़ डांस, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

uttar pradesh times | यात्रा में किया फूहड़ गाने पर डांस

Dec 31, 2023 12:29

भारतीय जनता पार्टी की विकसित भारत संकल्प यात्रा में हरियाणा की डांसरों ने अमर्यादित डांस किया। मोदीनगर में भारतीय जनता पार्टी की विधायक मंजू सिवाच के नेतृत्व में ...

Ghaziabad News : भारतीय जनता पार्टी की विकसित भारत संकल्प यात्रा में हरियाणा की डांसरों ने अमर्यादित डांस किया। मोदीनगर में भारतीय जनता पार्टी की विधायक मंजू सिवाच के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान स्टेज पर फूहड़ डांस कराया गया। मंच पर बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह है पूरा मामला
गाजियाबाद के मोदीनगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान बार बालाओं से मंच पर अमर्यादित डांस कराया गया। हरियाणा की डांसर ने गाने पर फूहड़ डांस करते हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा को दागदार कर दिया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर देखते-देखते वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हरियाणा की डांसर विकसित भारत संकल्प यात्रा के मंच पर ठुमके लगा रही हैं। पृष्ठभूमि में विकसित भारत संकल्प यात्रा का बैनर लगा हुआ है, जिस पर स्थानीय नेताओं की बड़ी-बड़ी फोटो के साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जनों की फोटो लगी हुई है। देखने वाली बात यह है कि इस विषय पर पार्टी का कोई भी वरिष्ठ नेता बोलने के लिए तैयार नहीं है। फजीहत से बचने के लिए नेताओं ने चुप्पी साध ली है।

Also Read