Ghaziabad Lok Sabha election result : अतुल गर्ग की जीत में साहिबाबाद निर्णायक, धौलाना में गच्चा खा गई भाजपा

फ़ाइल फोटो | जीत का सर्टिफिकेट दिखाते नवनिर्वाचित सांसद

Jun 06, 2024 16:09

अतुल गर्ग के रूप में गाजियाबाद नया सांसद मिल गया है। भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग ने करीब 3,36,337 वोटों से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉली शर्मा को हराया। हालांकि इस बार लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉली शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग को कड़ी टक्कर दी।

Short Highlights
  • कांग्रेस की डॉली शर्मा ने लोनी, साहिबाबाद और धौलाना में खूब वोट बटोरे 
  • धौलाना में दोनों प्रत्याशियों के जीत कर अंतर 16725 वोट रहा
  • भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग को साहिबाबाद में मिले तीन लाख से अधिक वोट
अतुल गर्ग के रूप में गाजियाबाद नया सांसद मिल गया है। भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग ने करीब 3,36,337 वोटों से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉली शर्मा को हराया। हालांकि इस बार लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉली शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग को कड़ी टक्कर दी। डॉली शर्मा को 5,17,205 मत प्राप्त हुए जबकि भाजपा के अतुल गर्ग को 854170 मत मिले। दोनों के बीच मतों का अंतर 3.36 लाख का रहा। भाजपा प्रत्याशी हर राउंड में बढ़त बनाए रहे। बीच में तीन राउंड ऐसे भी रहे जबकि इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉली शर्मा आगे हो गईं और भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग पिछड़ गए। 

सबसे अधिक वोट मिले साहिबाबाद विधानसभा सीट से 

भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग को इस बार सबसे अधिक वोट साहिबाबाद विधानसभा से मिले हैं। साहिबाबाद विधानसभा एक बार फिर से भाजपा की जीत की नींव रखने में मुख्य भूमिका में रही। साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के अतुल गर्ग को 3.11 लाख से अधिक मत मिले। जबकि इंडिया गठबंधन प्रत्याशी 1.19 लाख से अधिक मत मिले। दोनों के बीच वोटों के इस अंतर ने ही अतुल गर्ग की जीत की इबारत लिख दी। शहर सीट से विधायक अतुल गर्ग को 1.37 लाख से अधिक वोट मिले। हालांकि यहां भी डॉली शर्मा सेधमारी में सफल रहीं और उनको 73 हजार से अधिक वोट मिले। 

धौलाना के मतदाताओं ने भाजपा के साथ गठबंधन को भी किया वोट 

वहीं धौलाना विधानसभा से भाजपा के अतुल गर्ग को 1,03,989 मत मिले। जबकि इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉली शर्मा को 1,20,714 को मत मिले। धौलाना विधानसभा से भाजपा को मात्र 16,725 वोटों की बढ़त मिल सकी। जो कि गाजियाबाद लोकसभा के अंतगर्त आने वाली सभी विधानसभाओं में सबसे कम थी। कहा जा सकता है कि भाजपा धौलाना में फेल हो गई। 

विधानसभा वार मिले दोनों उम्मीदवारों को मत और मतों का अंतर

विधानसभा. अतुल गर्ग..डॉली शर्मा.. अंतर 
गाजियाबाद. 1,37,206....73950...........63,256
साहिबाबाद ....3,11,036....1,19,852......1,91,184
लोनी ........1,43,522....1,21,668........21,854
मुरादनगर.....1,57,283.....80,515..........76,768
धौलाना .....1,03,989.....1,20,741.........16,725

Also Read