बदलता उत्तर प्रदेश : 12 करोड़ से बनेगी औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें, तीगरी गोल चक्कर पर बनेगा एंट्री गेट

UPT | 15 वित्त की बैठक महापौर सुनीता दयाल की अध्यक्षता में

Aug 31, 2024 00:18

स्वास्थ्य विभाग के कार्यों को चर्चा करते हुए लगभग 11 करोड़ के कार्यों को पुनः जांच के उपरांत स्वीकृति देने के लिए रखा जाएगा। प्रकाश विभाग के कार्यों पर चर्चा करते हुए लगभग पांच करोड़ 83 लाख के कार्य को स्वीकृति दी गई।

Short Highlights
  • नगर निगम में हुई 15 वित्त की बैठक
  • शहर के विकास कार्यों पर लगी मुहर
  • महापौर की अध्यक्षता में 158 करोड़ 58 लाख के प्रस्ताव
Ghaziabad Nagar Nigam Board Meeting : गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय पर 15 वित्त की बैठक महापौर सुनीता दयाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगर आयुक्त, जीडीए वीसी, एडीएम सहित सभी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में एयर क्वालिटी इंडेक्स के लगभग 19 करोड़ 4 लाख के कार्य स्वीकृत हुए। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के 128 करोड़ 15 लाख के कार्य बैठक में रखे गए। इसी के साथ अवस्थापना निधि के लगभग 11 करोड़ 39 लाख के कार्य को भी स्वीकृति मिली।

जलकल विभाग को 49 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति
नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि शहर के महत्वपूर्ण कार्यों को बैठक में चर्चा करते हुए स्वीकृति दी गई। जिसमें जलकल विभाग को लगभग 49 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति दी गई। विजयनगर जोन अंतर्गत 10 एमएलडी गंगा जल के कार्य को स्वीकृति मिली। इसी के साथ 30 एचपी के 6 नलकूपों को स्वीकृति मिली। वार्ड संख्या 49 में पानी के पाइपलाइन के कार्य को भी स्वीकृति मिली। इस प्रकार जलकल विभाग के लगभग 49 करोड़ के कार्यों को पास किया गया।

14 वार्डों में विकास कार्यों को स्वीकृति
निर्माण विभाग के अंतर्गत 14 वार्डों में विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई। जिसमें वार्ड संख्या 25, 64, 46, 49, 28,17, 15,73 54,24,12, 88, 50, 69 व अन्य सड़क मरम्मत नाला व पुलिया के कार्यों की स्वीकृति शामिल है। इसके अलावा 12 करोड़ की लागत से गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाली औद्योगिक क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स के अंतर्गत सड़क सुधार के कार्य कराए जाएंगे।

विजयनगर जोन में 2 करोड़ 83 लाख की लागत से गेट
विजयनगर जोन अंतर्गत 2 करोड़ 83 लाख की लागत से गेट का प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। स्वास्थ्य विभाग के कार्यों को चर्चा करते हुए लगभग 11 करोड़ के कार्यों को पुनः जांच के उपरांत स्वीकृति देने के लिए रखा जाएगा। प्रकाश विभाग के कार्यों पर चर्चा करते हुए लगभग पांच करोड़ 83 लाख के कार्य को स्वीकृति दी गई। जिसमें खंभों तथा लाइटों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

दिवाली से पूर्ण शहर को 5,000 लाइटों से सुसज्जित
दिवाली से पूर्ण शहर को 5,000 लाइटों से सुसज्जित करने के लिए भी निर्णय लेते हुए कार्यों को स्वीकृति दी गई। बैठक में महापौर तथा नगर आयुक्त द्वारा सभी विभागीय अधिकारियों को शहर हित में कार्यों को पूर्ण करते हुए बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। राजनगर एक्सटेंशन व अन्य क्षेत्रों में कमर्शियल दुकान बनाने के लिए भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा अन्य प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।

Also Read