Ghaziabad news : गाजियाबाद में बोलीं महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता शाक्य - महिला शक्ति का अपमान करने वाली कांग्रेस का नामलेवा नहीं बचेगा

UPT | गाजियाबाद में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा संवाद कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी।

Apr 13, 2024 10:10

क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा वर्षा कौशिक ने कहा कि महिला मोर्चा लेगा विरोधियों से मोर्चा, मोदी युग में आगामी कार्यकाल में महिलाओं को मिलेंगे अभूतपूर्व अवसर...

Short Highlights
  • स्वरूपा नारियाँ सनातन विरोधी पार्टी की औक़ात आम चुनाव में बात देंगी 
  • मोदी युग में आगामी कार्यकाल में महिलाओं को अभूतपूर्व अवसर का दावा 
  • गाजियाबाद में मोदी के रोड शो में महिलाओं ने दिखाई अभूतपूर्व ताकत
Ghaziabad Loksabha election news : गाजियाबाद शहर मंडल में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा मंडल संवाद सम्मेलन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता शाक्य, विशिष्ट अतिथि महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा वर्षा कौशिक, पूर्व मेयर आशा शर्मा, लोकसभा प्रभारी एवम महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रज्ञा पाठक, महानगर उपाध्यक्ष रनिता सिंह , पूनम सिंह क्षेत्रीय मंत्री सिद्धि प्रधान, अंजना त्यागी,साक्षी नारंग, मीना भंडारी, क्षेत्रीय मंत्री व मुरादनगर विधानसभा महिला सम्पर्क प्रमुख कविता सिरोही, पार्षद शीतल चौधरी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा प्रियंका पांडेय आदि मंच पर उपस्थित रहीं।

शक्ति स्वरूपा नारियाँ ही इस सनातन विरोधी पार्टी
महानगर महामंत्री महिला मोर्चा भक्ती सिंह जी ने मंच संचालन किया। इस दौरान गीता शाक्य प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा ने कहा कि महिला शक्ति का अपमान करने वाली कांग्रेस का नामलेवा भी नहीं बचेगा। शक्ति स्वरूपा नारियाँ ही इस सनातन विरोधी पार्टी की औक़ात इस आम चुनाव में बात देंगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा वर्षा कौशिक ने कहा कि महिला मोर्चा लेगा विरोधियों से मोर्चा, मोदी युग में आगामी कार्यकाल में महिलाओं को मिलेंगे अभूतपूर्व अवसर मिलेंगे।  

गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि ग़ाज़ियाबाद की आधी आबादी ने मोदी के रोड शो में अभूतपूर्व ताक़त दिखाई है। महिला मोर्चा की प्रशंसा ट्वीट के माध्यम से मोदी जी ने की है। कार्यक्रम में महिला मोर्चा गाजियाबाद संयोजक डॉ. उदिता त्यागी ने कहा कि ग़ाज़ियाबाद महिला मोर्चा ने ठाना है अतुल जी को आठ लाख पार करना है। 

कार्यक्रम के दौरान ये रहे उपस्थित 
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमन सिंह,विधानसभा महानगर से महानगर महामंत्री महिला मोर्चा  रेनू चंदेला जी, महानगर उपाध्यक्ष महिला मोर्चा लवली कौर जी, महानगर उपाध्यक्ष महिला मोर्चा दीप्ति अरोड़ा जी, महानगर मंत्री मीना गांधी जी, महानगर मंत्री प्रमिला चौधरी, महानगर मंत्री सुषमा गंगवार, महानगर मंत्री सुमन सती, महानगर मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा दीप्ति चौहान, महानगर सोशल मीडिया प्रभारी किरण सिंह, महानगर शोध प्रभारी करुणा सिसोदिया एवम कार्यक्रम की संयोजिका शिरोमणि त्यागी जी रहीं। कार्यक्रम में सभी मण्डल की बहनें सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रह कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया रहीं।
 

Also Read