गाजियाबाद नगर निगम : अधिकारियों और कर्मचारियों में ठनी, कर्मचारी बोले- उत्पीड़न को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

UPT | अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक करते नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक।

Aug 21, 2024 21:09

अधिकारियों के उत्पीड़न का प्रयास पूर्व में भी इसी प्रकार की किया गया था। इस प्रकार की स्थिति को नजर अंदाज करते हुए सभी अधिकारियों को कर्मचारियों को शहर निवासियों के हित में कार्य करने के लिए

Short Highlights
  • नगर आयुक्त ने शांत कराया कर्मचारियों का आक्रोश
  • विभाग शहर के कार्यों में रखे ध्यान नगर आयुक्त में दिए निर्देश
  • गा​जियाबाद नगर निगम बना राजनीति का अखाड़ा 
Ghaziabad Nagar Nigam : गाजियाबाद नगर निगम राजनीति का अखाड़ा बना हुआ है। एक ओर जहां महापौर और नगर आयुक्त के बीच ठनी हुई है। वहीं निगम में अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भी विवाद चल रहा है। जिसको लेकर शहर के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। 

अधिकारी तथा कर्मचारियों ने मुलाकात की
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक से निर्माण विभाग अधिकारी तथा कर्मचारियों ने मुलाकात की साथ में गाजियाबाद नगर निगम कर्मचारी संघ के यूनियन की टीम उपस्थित रही। अन्य विभागों से विभागीय अधिकारी उपस्थित हुए। मुख्य अभियंता निर्माण के साथ हुई अभद्रता को लेकर कार्य बंद करने तथा संबंधित पार्षद के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई है। जिसको लेकर हड़ताल करने के लिए भी चर्चा की गई। नगर आयुक्त द्वारा उपस्थित जनों की बातों को सुनकर शहरी हित में कार्य बाधित न करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के साथ चल रहे विवाद पर चर्चा की जाएगी आश्वासन दिया गया तथा अपने-अपने कार्य स्थल पर कार्य करने के लिए निर्देश दिए गए।

कर्मचारियों को नगर आयुक्त ने दिया आश्वासन 
नगर आयुक्त ने कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए अपने-अपने कार्य स्थलों पर बेहतर कार्य करने के लिए कहा। शहर हित सर्वोपरि है चल रहे विवादों में किसी प्रकार की लापरवाही कार्यों में नहीं की जाएगी। गाजियाबाद नगर निगम का हर कर्मचारी हर अधिकारी अपने अपने कार्य क्षेत्र में नियम अनुसार लगन से कार्य करेगा। किसी प्रकार की लापरवाही क्षमय नहीं होगी, चल रहे विवादों के कारण शहर के विकास कार्यों में रुकावट तथा अन्य कार्यों में रुकावट नहीं होगी। पूरी टीम एकजुट होकर केवल शहर हित में कार्य करेगी अन्य विवादों पर उच्च स्तर से निर्णय लिए जाएंगे आश्वासन देते हुए सभी कर्मचारियों को उनके कार्य स्थलों पर भेजा गया।

आक्रोश की स्थिति में कर्मचारी और अधिकारी 
गाजियाबाद नगर निगम विवादों की स्थिति में कई बार रहा है। इस बार भी आक्रोश की स्थिति में कर्मचारी और अधिकारी है। किंतु नगर आयुक्त ने सभी कर्मचारियों अधिकारियों को शांति बनाए रखने तथा अपने कार्य स्थलों पर बेहतर कार्य करने के लिए कहा है। अधिकारियों के उत्पीड़न का प्रयास पूर्व में भी इसी प्रकार की किया गया था। इस प्रकार की स्थिति को नजर अंदाज करते हुए सभी अधिकारियों को कर्मचारियों को शहर निवासियों के हित में कार्य करने के लिए नगर आयुक्त द्वारा मोटिवेट किया। बैठक में अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, उद्यान से डॉक्टर अनुज समेत अन्य विभागों के अधिशासी अभियंता अवर अभियंता व टीम उपस्थित रही।

Also Read