Ghaziabad News : लोनी विधायक बोले, 'सपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे अधिकारी'

UPT | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर।

Jun 08, 2024 23:38

लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली हार का ठीकरा अधिकारियों पर फोड़ा है। लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि यूपी में अधिकारियों ने सपा के एजेंट के रूप में काम किया है।

Short Highlights
  • क्षत्रिय और कुर्मी समाज को भड़काने का आरोप लगाया
  • यूपी में भाजपा की हार का ठीकरा अधिकारियों पर फोड़ा
  • गाजियाबाद में अधिकारियों की साजिश से डेढ़ लाख कम वोट पड़े 
Ghaziabad News : गाजियाबाद लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली हार का ठीकरा अधिकारियों पर फोड़ा है। लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि यूपी में अधिकारियों ने सपा के एजेंट के रूप में काम किया है।

गाजियाबाद में अधिकारियों के कारण भाजपा को करीब 1.50 लाख कम वोट मिले
उन्होंने गाजियाबाद के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर आरोप लगाए। विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि गाजियाबाद में अधिकारियों के कारण भाजपा को करीब 1.50 लाख कम वोट मिले हैं। लोनी विधायक ने नाम ना लेते हुए संगठन के कुछ नेताओं पर भी आरोप लगाए। लोनी विधायक ने पार्टी आला कमान को इस बारे में अवगत कराया है। उनका कहना है कि जानबूझकर क्षत्रिय और कुर्मी समाज के लोगों को भड़काने का काम चुनाव के दौरान किया गया। जिससे कि भाजपा को कम वोट मिले। 

कुर्मी समाज के लोगों को भड़काने की कोशिश की गई
लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर का आरोप है कि आंबेडकरनगर में सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा के घर पुलिस दबिश साजिश के तहत डाली गई। इससे कुर्मी समाज के लोगों को भड़काने की कोशिश की गई। जिससे कि कुर्मी मतदाता भाजपा के खिलाफ चले जाएं। प्रतापगढ़ में राजा भैया को उकसाया गया। जिस कारण प्रदेश में इसका असर करीब 10 सीटों पर फर्क पड़ा है। उन्होंने कहा कि राजा भैया को उकसाने की जरूरत क्या थी। यूपी में क्षत्रियों को भाजपा के खिलाफ करने के लिए मोटा रुपये खर्च किये गए।

लोनी विधायक ने गाजियाबाद अधिकारियों पर आरोप लगाये
लोनी विधायक ने गाजियाबाद अधिकारियों पर आरोप लगाये और कहा कि अधिकारियों के कारण ही लोकसभा चुनाव में भाजपा के डेढ़ लाख वोट नहीं पड़े। भाजपा वोटरों पर मुचलके की कार्रवाई की गई जिससे वो भयभीत हो गए। विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि इन सभी को लेकर उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों को समय रहते ही अवगत करा दिया था। लेकिन कही सुनवाई नहीं हुई। 

Also Read