Ghaziabad News : गाजियाबाद नगर निगम ने चलाया 'सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान'

UPT | नगर निगम की टीम सफाई अभियान चलाते हुए।

Jul 12, 2024 02:32

गाजियाबाद नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन टीम घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दे रही है। 'सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ' का संदेश जनजन तक पहुंचाया जा रहा है।

Short Highlights
  • नगर निगम के स्वास्थ्य योद्धाओं ने संभाली कमान
  • नगर निगम ने अधिकांश वार्डों में चलाया अभियान
  • 'स्वच्छ शहर, स्वस्थ नागरिक', संदेश के साथ स्वच्छता की अपील
Ghaziabad News : गाजियाबाद नगर निगम ने सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान चलाया है। बीमारी भगाने और सफाई के लिए निगम के स्वास्थ्य योद्धाओं ने कमान संभाल ली है।

घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दे रही
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर अब वार्डों में स्वच्छता की मुहिम चलाई जा रही है। जिसमें गाजियाबाद नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन टीम घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दे रही है। 'सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ' का संदेश जनजन तक पहुंचाया जा रहा है। वार्डों की आंतरिक सफाई को भी प्रबल किया जा रहा है।

वार्डों में सफाई का विशेष ध्यान
नगर आयुक्त ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम शासन के आदेश के क्रम में शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहा है। मुख्य मार्गों के साथ-साथ वार्डों में सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समस्त स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा स्वच्छ भारत मिशन की टीम जन सहभागिता से सफाई की प्रति निवासियों को जागरुक कर रही है। सफाई के लिए शासन की गाइडलाइन के अनुसार कार्य चल रहा है। एंटी लारवा का छिड़काव नालियों में किया जा रहा है। नालियों की पूर्ण रूप से सफाई की जा रही है। नियमित हर घर से कूड़ा कलेक्शन का कार्य भी रफ्तार से चल रहा है।

जन-जन को साफ रहने के लिए संदेश
गाजियाबाद नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा एसबीएम टीम द्वारा समस्त जोन में वार्डों की आंतरिक गलियों में सफाई कराई गई सफाई मित्रों द्वारा झाड़ू लगाकर नालियों को भी साफ किया गया। मौके पर एंटी लारवा का छिड़काव किया गया। इसके साथ टीम द्वारा जन-जन को साफ रहने के लिए संदेश दिया गया।

लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया
वार्ड संख्या दो विजयनगर जोन के अंतर्गत अभियान चलाया गया। जिसमें लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया। वार्ड संख्या 40 वसुंधरा जोन अंतर्गत झंडापुर के स्कूलों में विद्यार्थियों को सफाई का संदेश दिया गया। वार्ड संख्या 59 सिटी जोन अंतर्गत हर घर को कचरा पृथक्करण के लिए जागरूक किया गया। यही प्रक्रिया गाजियाबाद नगर निगम द्वारा निरंतर चल रही है। जिसमें जनप्रतिनिधियों की विशेष सहयोग से स्वच्छता का संदेश हर घर तक पहुंचाया जा रहा है। 

Also Read