Ghaziabad News : पांचों जोन में 2 दिन में हुई 45 लाख की वसूली, निगम मालामाल

UPT | गाजियाबाद नगर निगम द्वारा लगाया गया हाउस टैक्स वसूली कैंप।

Sep 16, 2024 15:47

नगर निगम लगातार हाउस टैक्स वसूली को लेकर कार्य कर रहा है। जिसमें समस्त जोनल प्रभारी अवकाश दिवसों में कैंप लगाकर हाउस टैक्स वसूल रहे हैं।

Short Highlights
  • करदाताओं की सुविधा के लिए निगम ने लगाए वसूली कैंप
  • हाउस टैक्स वसूली से बढ़ रही है विकास की रफ्तार 
  • कवि नगर तथा विजयनगर में लगेगा कर वसूली कैंप
Ghaziabad News : गाजियाबाद नगर निगम ने हाउस टैक्स वसूली की रफ्तार बढ़ाने के लिए अवकाश के दिनों में कैंप का आयोजन किया है। निगम के पांचों जोन में शनिवार तथा रविवार दो दिन के भीतर लगभग 45 लाख की वसूली कैंप से हुई है।

तीसरी दिन दिनांक 16 सितंबर को कवि नगर जोन
अवकाश के तीसरी दिन दिनांक 16 सितंबर को कवि नगर जोन अंतर्गत वार्ड संख्या 47 शास्त्री नगर सी ब्लॉक शिव मंदिर के पास कैंप का आयोजन किया जाएगा। विजयनगर जोन के अंतर्गत वार्ड संख्या 27 आम्रपाली इंपीरियल क्रॉसिंग रिपब्लिक में हाउस टैक्स वसूली का कैंप लगाया जाएगा। 

अवकाश के दिनों में हाउस टैक्स वसूली
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव द्वारा बताया गया नगर आयुक्त के निर्देश पर करदाताओं की सुविधा को देखते हुए अवकाश के दिनों में हाउस टैक्स वसूली को लेकर कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमें कवि नगर अंतर्गत लोहा मंडी, कम्युनिटी सेंटर राजनगर में हाउस टैक्स वसूली कैंप लगाया गया।

वसुंधरा जोन के अंतर्गत गौर गैलेक्सी अपार्टमेंट सेक्टर 5 वैशाली
जिसमें 67,0340 रुपये की वसूली हुई है। वसुंधरा जोन के अंतर्गत गौर गैलेक्सी अपार्टमेंट सेक्टर 5 वैशाली, अलकनंदा रामपुरी सूर्य नगर, न्याय खंड 2 इंदिरापुरम में वसूली कैंप लगाया गया। जिसके क्रम में 19,60,629 रुपये की वसूली की गई। सिटी जोन के अंतर्गत ब्लू मून समिति राज नगर एक्सटेंशन में हाउस टैक्स वसूली का कैंप लगाया गया। जिसके क्रम में 3,35,368 रुपये की वसूली हुई है।

विजयनगर जोन के अंतर्गत वार्ड संख्या 51 गुलाबी टंकी
विजयनगर जोन के अंतर्गत वार्ड संख्या 51 गुलाबी टंकी के पास, वार्ड संख्या 7 कृष्ण वाटिका हाउस टैक्स वसूली कैंप लगाया गया। जिसके क्रम में 4,26,337 रुपये की वसूली हुई। मोहन नगर जोन अंतर्गत वार्ड संख्या 75 लाजपत नगर, वार्ड संख्या 5 गगन विहार, वार्ड संख्या 83 श्याम पार्क, वार्ड संख्या 64 गरिमा गार्डन में हाउस टैक्स वसूली कैंप लगाया गया। जिसके क्रम में 11,79,230 रुपये की वसूली हुई है। इस प्रकार अवकाश दिवस शनिवार 14 सितंबर तथा 15 सितंबर रविवार को लगाए कैंप से लगभग 45 लाख से अधिक की कर वसूली की गई। कैंप में अपना बकाया कर जमा कर करदाताओं को सहूलियत रही 10% छूट का लाभ उठाया। 

हाउस टैक्स वसूली को लेकर कार्य कर रहा
नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने बताया कि नगर निगम लगातार हाउस टैक्स वसूली को लेकर कार्य कर रहा है। जिसमें समस्त जोनल प्रभारी अवकाश दिवसों में कैंप लगाकर हाउस टैक्स वसूल रहे हैं। जोनल कार्यालय में कैश काउंटर खोले जा रहे हैं। करदाताओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। क्षेत्रीय पार्षदों भी कर वसूली में अपनी अहम भूमिका निभा रहे है। हाउस टैक्स वसूली से शहर के विकास में बेहतर कार्य हो रहे हैं जो की सराहनीय है। हाउस टैक्स का सीधा शहर विकास पर प्रभाव पड़ता है। जिसकी क्रम में जन सहयोग भी निगम को प्राप्त हो रहा है।
 

Also Read