टीएचए पेयजल योजना पार्ट-2 : मोहन नगर जोन के चार लाख लोगों को मिलेगा स्वच्छ पानी

UPT | टीएचए पेयजल योजना पार्ट 2 की योजना का निरीक्षण करतीं महापौर सुनीता दयाल।

Sep 10, 2024 23:56

नगर निगम निरंतर जलापूर्ति कर सकेगा। निरीक्षण में कुछ छोटो कमियां मिली हैं। जिसको एक सप्ताह में पूरा किया जाएगा और योजना को जल निगम से हस्तांतरित कर नगर निगम किर्यान्वित(संचालन) करेगा।

Short Highlights
  • महापौर ने जल निगम से हस्तांतरण होने वाली योजनाओं का निरीक्षण किया
  • जल निगम ने पूरी की टीएचए पेयजल योजना पार्ट-2 को हैंडओवर की तैयारी 
Ghaziabad News : अमृत कार्यों के अंतर्गत गाजियाबाद टीएचए पेयजल योजना पार्ट-2 की योजना जल निगम ने पूर्ण कर ली है। जिसका हस्तांतरण नगर निगम को किया जाना है। योजना के हस्तांतरण से पूर्व महापौर सुनीता दयाल ने नगर निगम अधिकारियों एवं जल निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

4 MLD दो 7 MLD के तीन रेनीवेल
उपरोक्त योजना में एक 4 MLD दो 7 MLD के तीन रेनीवेल बनाये गए हैं। जिससे अंडरग्राउंड के माध्यम से पानी नगर निगम के CWR में आता है। जिसका प्रयोग मोहन नगर ज़ोन के 10 वार्डो में जलापूर्ति किया जाना है।

बहुत जल्द यह योजना नगर निगम अपना लेगा
बहुत दिनों से इस योजना को हस्तांतरित किया जाना लंबित था तब अधिकारियों द्वारा महापौर को बताया गया। जिसमें महापौर ने जनता की सुविधा को देखते हुए तत्काल निरीक्षण के कार्यक्रम बनाया और हस्तांतरण की योजना की तैयारी शुरू कराई है बहुत जल्द यह योजना नगर निगम अपना लेगा।

लगभग 4 लाख लोगों को जलापूर्ति
इस योजना में वार्ड 34,78,70,37,80,86,83,73,10, आदि लगभग 10 वार्डो में जलापूर्ति होती है और लगभग 4 लाख लोगों को जलापूर्ति की जाती है। महापौर सुनीता दयाल ने बताया उक्त योजनाओं का निरीक्षण किया गया है। पार्षद लगातार जल आपूर्ति की शिकायत की जाती रही हैं। इसलिए इस योजना को नगर निगम हस्तांतरण कर लेगा तो पार्षद की समस्या दूर हो सकेगी। नगर निगम निरंतर जलापूर्ति कर सकेगा। निरीक्षण में कुछ छोटो कमियां मिली हैं। जिसको एक सप्ताह में पूरा किया जाएगा और योजना को जल निगम से हस्तांतरित कर नगर निगम किर्यान्वित(संचालन) करेगा। 

Also Read