Ghaziabad Weather : जानिए आज अपने शहर गाजियाबाद के मौसम का कैसा रहेगा दिन में हाल

UPT | मौसम का हाल।

Jun 08, 2024 23:52

तापमान कितना बढ़ेगा और हवा की रफ्तार कैसी होगी। इसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने रिपोर्ट जारी की है।

Short Highlights
  • दिनभर खिलेगी धूप और पारा चढ़ने के संकेत 
  • हवा में नमी का स्तर होगा 65 प्रतिशत के आसपास 
  •  मौसम में बदलाव का असर महानगर में दिखेगा
Ghaziabad News : आज गाजियाबाद में मौसम दिन में कैसा रहेगा। मौसम में क्या बदलाव आएगा। तापमान कितना बढ़ेगा और हवा की रफ्तार कैसी होगी। इसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने रिपोर्ट जारी की है। गाजियाबाद में आज दिन में हवा की तीव्रता कम होने के कारण वायु प्रदूषण बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। सुबह के समय जिले की वायु गुणवत्ता 150 पर थी। जो कि समान्य श्रेणी में कही जा सकती है। लेकिन दिन में इसके बढ़ने के संकेत हैं। 

धूप की तपिश कुछ कम 
आज दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 से 30 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक दिन में धूप की तपिश कुछ कम होगी। दिन में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री तक भी जा सकता है। मौसम में हल्की नमी के कारण उमस वाली गर्मी का प्रभाव रहेगा। 

रविवार को भी यही हाल
मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को भी मौसम ऐसे रहने के संकेत हैं। लेकिन अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। पिछले कई दिन से रात में भी गर्मी काफी ज्यादा पड़ रही है। मंगलवार से मौसम अपना रंग दिखाना शुरू करेगा। 
हवा अधिकतम आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। रविवार को मौसम वातावरण में आर्द्रता 78 प्रतिशत होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को हल्के बादल छाए रहने से गर्मी से कुछ राहत की संभावना है। तापमान में एक एक डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट के आसार हैं। 

वायु गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर
एनसीआर के सबसे प्रदूषित शहर गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच रही है। जब तक हवा की रफ्तार तेज नहीं होती वायु गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद कम है। इस समय वायुमंडल में हल्की नमी के कारण भी वायु गुणवत्ता खराब हो रही है। 

Also Read