Ghaziabad News: गाजियाबाद में 102 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, महिला ने दिया बेटी को जन्म

UPT | गाजियाबाद में 102 एंबुलेंस में जन्मी बेटी को प्रसूता के परिजनों को सौंपते कर्मचारी।

Jul 23, 2024 14:50

लोनी सीएचसी पर तैनात 102 एंबुलेंस को मिली। जिसके 10 मिनट बाद एंबुलेंस गांव पहुंच गई। 102 एंबुलेंस यशोदा को लेकर सीएचसी लोनी जा रही थी।

Short Highlights
  • घर से अस्पताल ले जाते समय प्रसूता ने दिया बेटी को जन्म
  • एंबुलेंस कर्मचारियों ने डिलीवरी किट की मदद से कराया प्रसव
  • पांच माह में आठ शिशुओं का सुरक्षित जन्म एंबुलेंस में   
Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में 102 एंबुलेंस में किलकारी गूंजी है। महिला ने 102 एंबुलेंस में बेटी को जन्म दिया है। प्रसूता और बेटी दोनों ही स्वास्थ्य हैं। लोनी के पावी सादिकपुर में घर से अस्पताल ले जाते समय प्रसूता यशोदा ने 102 एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया। 102 एंबुलेंस स्टाफ ने एंबुलेंस में मौजूद डिलीवरी किट की मदद से महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। यशोदा ने बेटी को जन्म दिया।

एंबुलेंस कर्मचारियों की सराहना की
सुरक्षित प्रसव कराने के बाद जच्चा-बच्चा दोनों को लोनी सीएचसी में भर्ती कराया। लोनी सीएचसी अस्पताल स्टाफ और यशोदा के परिजनों ने एंबुलेंस कर्मचारियों की सराहना की। एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर जयविंदर सिंह बसोया ने कहा कि एंबुलेंस कर्मचारियों ने सराहनीय कार्य किया है। उनको इस कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।


आठ शिशुओं का जन्म एंबुलेंस में 
102 एंबुलेंस में पांच महीने में आठ शिशुओं का जन्म एंबुलेंस में हो चुका है। पावी सादिकपुर निवासी कल्ला शर्मा की पत्नी यशोदा को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल ले जाने के लिए 102 नबर पर फोन किया। सूचना लोनी सीएचसी पर तैनात 102 एंबुलेंस को मिली। जिसके 10 मिनट बाद एंबुलेंस गांव पहुंच गई। 102 एंबुलेंस यशोदा को लेकर सीएचसी लोनी जा रही थी। इसी बीच गांव से एक किलोमीटर दूर पहुंचने पर यशोदा की प्रसव पीड़ा तेज हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी राजेश ने एंबुलेंस चालक जोगिंदर कुमार को एंबुलेंस साइड में करने को कहा। एंबुलेंस साइड में कराकर राजेश ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया।

 

Also Read