Ghaziabad News : मंडलायुक्त ने कहा-गाजियाबाद में डॉग बाइट से निदान के लिए डॉग्स लवर, एओए, निगम और आरडब्लूए समन्वय बनाए

UPT | मंडलायुक्त ने बैठक की।

Apr 29, 2024 22:56

मंडलायुक्त ने कहा कि लोगों को जानकारी होनी चाहिए कि संचारी रोग पर किस प्रकार से नियंत्रण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने आसपास किसी प्रकार से गंदगी नहीं होने देनी है।

Short Highlights
  • मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे. ने की प्रगति समीक्षा बैठक 
  • संचारी रोग के नियंत्रण के प्रति लोगों में जागरूकता के निर्देश 
  • बैठक में गाजियाबाद डीएम, नगरायुक्त और सीडीओ रहे उपस्थित
Ghaziabad News : गाजियाबाद कलेक्ट्रेट परिसर के दुर्गावती देवी सभागार विकास भवन में मेरठ मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान एवं एबीसी सेंटर की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मंडलायुक्त ने संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों, डॉक्टर्स सहित अन्य को संबोधित करते हुए कहा कि संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए जागरूकता जरूरी है और हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम लोगों को संचारी रोग के प्रति जागरूक करें। इसके लिए यह दस्तक अभियान चलाया जाता है।

उन्होंने कहा कि लोगों को जानकारी होनी चाहिए कि संचारी रोग पर किस प्रकार से नियंत्रण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने आसपास किसी प्रकार से गंदगी नहीं होने देनी है। गमले, कूलर, फ्रीज आदि में पानी जमा नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही अन्य बातों का भी ध्यान रखना चाहिए।

जानवरों की सुरक्षा की मद्देनज़र उच्चत्तम न्यायालय द्वारा अनेक प्रकार के नियम कानून बनाए
मंडलायुक्त ने एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर (एबीसी) की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जानवरों की सुरक्षा की मद्देनज़र उच्चत्तम न्यायालय द्वारा अनेक प्रकार के नियम कानून बनाए गए हैं। जिसमें डॉग्स के लिए विशेष अधिकार दिए है। आम जनता को डॉग काटे नहीं और उनके अधिकारों का भी हनन ना हो इसके लिए डॉग्स लवर और एओए को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करना चाहिए। इसके लिए नगर निगम द्वारा एक एबीसी सेंटर बनाया गया और दूसरा बनाया जा रहा हैंं। तीसरे के लिए आवदेन किया हुआ है। यदि डॉग्स लवर, एओए, नगर निगम और आरडब्लूए के पदाधिकारी इस पर समन्वय बनाते हुए कार्य करें तो इसके डॉग्स बाईट का मामला पूर्णत: खत्म हो जाएगा।

बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में मुख्य रूप से जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह, नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ.भवतोष शंखधर आदि मौजूद रहे।

Also Read