मंत्री ने कई विकास योजनाओं को दी मंजूरी : 57 करोड़ रुपये से होगा गाजियाबाद औद्योगिक क्षेत्र का विकास

UPT | औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी

Mar 10, 2024 20:46

मुख्यमंत्री के आदेश पर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाएं तैयार की। जिसमें साहिबाबाद औद्योगिक...

Short Highlights
  • औद्योगिक क्षेत्रों में एलईडी हाईमास्ट, स्ट्रीट लाइट आदि लगाने के कार्य कराए जाएंगे।
  • औद्योगिक क्षेत्रों में एलईडी हाईमास्ट, स्ट्रीट लाइट आदि लगाने के कार्य कराए जाएंगे।
Ghaziabad News : औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने रविवार को कई विकास परियोजनाओं के लिए धनराशि को स्वीकृति दी। इस मौके पर मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाला राज्य बनाना है तो नए औद्योगिक क्षेत्रों के साथ ही पुराने औद्योगिक क्षेत्रों का भी विकास करना जरुरी है। जिसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुराने औद्योगिक विकास क्षेत्रों को और बेहतर किए जाने के निर्देश दिए हैं। जिसके लिए 200 करोड़ के रिवाल्विंग फंड की व्यवस्था की गई है।आगे जोड़ा कि एनसीआर में गाजियाबाद के साहिबाबाद, लोहामंडी, दक्षिणी और बुलंदशहर रोड को औद्योगिक क्षेत्रों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना है। जिसके लिए यूपीसीडा की 207 करोड़ की कार्ययोजना को मुख्यमंत्री और औद्योगिक विकास मंत्री ने स्वीकृति दी थी। इस 207 करोड़ में से 57 करोड़ की धनराशि को विकास कार्य के लिए मंजूरी दी गई। जिसमें 43.64 करोड़ के सिविल और 13.95 करोड़ के विद्युत कार्य शामिल है।

औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने कई योजनाएं तैयार की
मुख्यमंत्री के आदेश पर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाएं तैयार की। जिसमें साहिबाबाद औद्योगिक क्षे़त्र साइट-4 में सीसी रोड, आरसीसी नाला, साइन बोर्ड आदि के लिए 20.18 करोड़ शामिल है। इसके अलावा लोहा मंडी औद्योगिक क्षेत्र में 37.21 करोड़, दक्षिणी साइड औद्योगिक क्षेत्र में 22.56 करोड़ की कार्ययोजना तैयार हुई। साथ ही  बुलन्दशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में 113.17 करोड़ रूपए की लागत से सिविल कार्य और 13.95 करोड़ की लागत से सभी औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत कार्य कराए जाने की कार्ययोजना तैयार की। इन सबकी कुल लागत 207 करोड़ थी। जिसे मुख्यमंत्री और मंत्री ने मंजूर किया था।

मंत्री ने दिए कई करोड़ रूपए के विकास कार्य कराने के आदेश
मंत्री नन्दी ने रविवार को 207 करोड़ के विकास कार्यों में से 57.60 करोड़ रूपए के विकास कार्य कराए जाने के आदेश दिए। जिसके आधार पर गाजियाबाद के साहिबाबाद, लोहामंडी, दक्षिणी और बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जाएंगे।  43.64 करोड़ रूपए के सिविल कार्य और 13.95 करोड़ की धनराशि से सभी औद्योगिक क्षेत्रों में एलईडी हाईमास्ट, स्ट्रीट लाइट आदि लगाने के कार्य कराए जाएंगे।

Also Read