दिवाली पर राहत : सरसों तेल और रिफाइंड के दाम धड़ाम, दालें हुईं सस्ती... देखें लिस्ट

UPT | अरहर दाल।

Oct 26, 2024 08:45

। सरसों तेल और रिफाइंड के दाम में पांच से दस रुपये प्रति लीटर तक की कमी आई है। अरहर दाल और राजमा की कीमत भी दस से 15 रुपये तक प्रति किलोग्राम कम हुई है।

Short Highlights
  • आम लोगों को महंगाई से बड़ी राहत
  • दिवाली से पहले कीमतों में आई कमी
  • अरहर दाल और राजमा के दाम में कमी
Ghaziabad News : दिवाली से पहले आम लोगों को महंगाई से राहत मिली है। सरसों तेल और रिफाइंड के दाम कम हुए हैं। वहीं दालों की कीमत भी धड़ाम हुईं हैं। बढ़ती महंगाई ने इस दिवाली लोगों को राहत दी है। बढ़ते खाद्य वस्तुओं के दाम गिरने से घर की रसोई दिवाली पर ज्यादा दमकने की उम्मीद है। सरसों तेल और रिफाइंड के दाम में पांच से दस रुपये प्रति लीटर तक की कमी आई है। अरहर दाल और राजमा की कीमत भी दस से 15 रुपये तक प्रति किलोग्राम कम हुई है। खाद्य पदार्थ और तेलों के दाम में कमी से ग्राहक और विक्रेता दोनों को राहत मिली है।

एक माह के अंदर  कई वस्तुओं के दाम कम हुए
किराना के थोक व फुटकर व्यापारियों का कहना है कि दिवाली या अन्य किसी बड़े त्योहार से पहले खाद्य सामग्रियों के दाम तेजी से बढ़ते थे। लेकिन इस बार राहत है। एक माह के अंदर  कई वस्तुओं के दाम कम हुए हैं। कुछ के दाम पिछले दो माह से स्थिर हैं।

खाद्य सामग्री ----वर्तमान दरें -----एक माह पहले की दरें
सरसों तेल     -------140       --     150
रिफाइंड          ----- 140      --      145
अरहर दाल   --------160     --       180
राजमा             -----120    --       130
गोल्डन बासमती   --100   ---      110
बेसन           --------080   ---      100
चीनी                -----40  ---          45
सूजी             --------35  ----         40
आटा             --------32  ---          40

नोट: सभी दरें प्रति किलो/प्रति लीटर की हैं।
घरेलू महिलाओं का कहना है कि खाद्य सामग्री के दाम दिवाली से पहले कम हुए या स्थिर हैं। यह राहत की बात है। आमतौर पर त्योहारों से पहले कीमतों में तेजी आती है। रसोई का बजट इस बार त्योहार पर ठीक रहे। इससे अच्छी बात कोई और नहीं हो सकती है। त्योहार पर अन्य खर्चे वैसे बहुत ज्यादा रहते हैं।

Also Read