बदलता उत्तर प्रदेश : दिसंबर 2025 तक मेरठ से सराय काले खां तक दौड़ने लगेगी नमो भारत

UPT | नमो भारत के एक साल पूरा होने के मौके पर यात्रा के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल।

Oct 22, 2024 09:04

साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर भाषिनी के सहयोग से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) युक्त वास्तविक समय भाषा अनुवाद लगाया गया है।

Short Highlights
  • मेरठ से दिल्ली के सराय काले खां के बाद विस्तार
  • गाजियाबाद-हापुड़ और गाजियाबाद-खुर्जा रूट पर चलेगी नमो भारत
  • रैपिड रेल नमो भारत को शहर की लाइफ लाइन बनाने की तैयारी
RRTS Namo Bharat Train : रैपिड रेल नमो भारत को एनसीआर के शहरी क्षेत्रों की लाइफ लाइन बनाने की तैयारी है। ये बात साहिबाबाद पहुंचे केंद्रीय शहरी आवास एवं विकास और ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कही। उन्होंने बताया कि रैपिड रेल नमो भारत दिसंबर-2025 तक मेरठ से दिल्ली के सराय काले खां तक दौड़ेगी। इसके बाद नमो भारत का विस्तार किया जाएगा। नमो भारत को दिल्ली-पानीपत, दिल्ली-गुरुग्राम-अलवर, गाजियाबाद-खुर्जा, दिल्ली-बहादुरगढ़-रोहतक, गाजियाबाद-हापुड़, दिल्ली-शाहदरा-बड़ौत और दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-पलवल रूट पर चलाया जाएगा।

रैपिड रेल के एक साल का सफर पूरा 
सोमवार को रैपिड रेल ने अपना एक साल पूरा कर लिया। इस मौके पर मनोटर लाल खट्टर ने साहिबाबाद से गुलधर तक ट्रेन में यात्रा की। इस दौरान स्टेशनों का दौरा किया। ट्रेन चला रहीं महिला कर्मचारियों और यात्रियों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने कहा, दिल्ली-एनसीआर में रैपिड रेल सफर का बहुत ही अच्छा माध्यम है। इसमें हवाई जहाज जैसे सफर का अनुभव होता है।

न्यू अशोक नगर के बीच ट्रैक पर ट्रेन का ट्रायल
उन्होंने बताया कि साहिबाबाद से दिल्ली के न्यू अशोक नगर के बीच ट्रैक पर ट्रेन का ट्रायल चल रहा है। अगले साल के आखिर तक मेरठ से सराय काले खां तक ट्रेन चलने लगेगी। इसके बाद हरियाणा और राजस्थान तक इसका विस्तार किए जाने की योजना है।

22 भाषाओं में कर सकेंगे बात
यात्रियों की सुविधा के लिए साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर भाषिनी के सहयोग से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) युक्त वास्तविक समय भाषा अनुवाद लगाया गया है। इससे 22 भाषाओं में यात्री समस्या बताकर उसका समाधान पा सकेंगे। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, कश्मीरी, मलयालम, तमिल, तेलगू, संस्कृत, नेपाली, मराठी, उर्दू, मैथिली और पंजाबी शामिल हैं।

Also Read