Weather Update : मतगणना के बीच झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज

UPT | मेरठ में मतगणना स्थल पर बारिश के बाद मौसम हुआ कूल तो अधिकारी टेंट से निकले।

Jun 04, 2024 17:09

गाजियाबाद का अधिकतम तापमान जहां दोपहर को 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकार्ड किया गया था। वहीं हल्की बारिश के बाद अधिकतम तापमान में 41 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

Short Highlights
  • गाजियाबाद और मेरठ में अचानक हुई बारिश चली तेज हवाएं
  • बारिश से मतगणना में लगे कर्मचारियों से सुरक्षा बल के जवानों को राहत
  • दो डिग्री गिरा अधिकतम तापमान, न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड
Weather News : लोकसभा चुनाव की मतगणना के बीच मौसम ने भी आज खूब साथ दिया। मतों की गणना के बीच जहां प्रत्याशियों के दिलों की धड़कन हर चक्र के बाद ऊपर—​नीचे हो रही थी। वहीं झमाझम बारिश से अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम में बदलाव का असर मतगणना के दौरान देखा गया।

43 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच चलता रहा मतों की गिनती का कार्य
सुबह से जहां 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच मतों की गिनती का कार्य जारी था। वहीं दूसरी ओर गर्मी और धूप में खड़े सुरक्षाकर्मी भी पसीना-पसीना हो रहे थे। लेकिन अचानक से शाम चार बजे मेरठ, गाजियाबाद में बादल छाए और हल्की बारिश हुई। जिससे मौसम में बदलाव आ गया। हालांकि सुबह करीब 10 बजे तक आसमान में सूरज और बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल जारी रहा। उसके बाद तेज धूप और उमस ने लोगों की हालत खराब कर दी।     
बारिश के बाद दो डिग्री गिरा तापमान 
मेरठ और गाजियाबाद में बारिश के बाद दो डिग्री तक अधिकतम तापमान गिर गया। गाजियाबाद का अधिकतम तापमान जहां दोपहर को 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकार्ड किया गया था। वहीं हल्की बारिश के बाद अधिकतम तापमान में 41 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बारिश के बाद कभी धूप तो कभी छांव का खेल जारी
बारिश के बाद कभी धूप तो कभी छांव का खेल जारी रहा। बता दें मेरठ में मतगणना का 24 राउंड खत्म हो गया। गाजियाबाद लोकसभा सीट के लिए हो रही मतगणना का 26 राउंड पूरा हो गया है। गाजियाबाद लोकसभा सीट की मतगणना 40 चक्रों में पूरी होनी है। 

Also Read