Ghaziabad News : तीन दिन भीषण गर्मी की चपेट में गाजियाबाद, मानसून स्थिर होने से बदले हालात

UPT | Today Ghaziabad Weather

Jun 15, 2024 01:25

भीषण गर्मी के चलते गाजियाबाद का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक जाने की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है। मानसून के स्थिर होने से मौसम में परिवर्तन हुआ है।

Short Highlights
  • गाजियाबाद में लू और गर्मी से आम जीवन प्रभावित
  • सुबह 10 बजते ही बाजारों में गर्मी के कारण सन्नाटा
  • मानसून के स्थिर होने से अभी गर्मी के दिनों में बढ़ोत्तरी
     
Ghaziabad Weather : गाजियाबाद में गर्मी अभी तीन दिन और भीषण पड़ेगी। भीषण गर्मी के चलते गाजियाबाद का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक जाने की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है। मानसून के स्थिर होने से मौसम में परिवर्तन हुआ है। मौसम में परिवर्तन से गाजियाबाद में गर्मी और लू का असर और तेजी से बढ़ा है।

मानसून के स्थिर होने से अब गर्मी के दिनों बढ़ोत्तरी
मानसून के स्थिर होने से अब गर्मी के दिनों बढ़ोत्तरी होगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सूरज ने बताया कि इस समय मानसून की रफ्तार कुछ कम हुई है। जिस कारण से अब उत्त्तर प्रदेश और एनसीआर में मानसून पहुंचने में दो से तीन दिन की देरी हो सकती है। उन्होंने बताया कि अब 17 जून तक भीषण गर्मी के रहने वाले हैं। आज 14 से 17 जून तक तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 

सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक
दिन में गर्म हवा चल सकती हैं। एनसीआर में भीषण गर्मी के बीच औसत अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जो कि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिन से मानसून लगभग स्थिर है।

चक्रवाती परिसंचरण जारी
पू्र्वोत्तर में एक चक्रवाती परिसंचरण जारी है। इसी के साथ एक पू्र्वी-पश्चिमी निम्नदाब क्षेत्र बना हुआ है। जो उत्तर-पश्चिमी बिहार से नगालैंड तक फैला है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर भी क्षोभ मंडल के निम्न व मध्य स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना है। 20-30 किमी प्रतिघंटे की तेजी से हवाएं चलने की संभावना है। 

Also Read