शारदीय नवरात्र 2024 : नवरात्र पर डोली पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

UPT | Shardiya Navrartri 2024

Sep 28, 2024 11:27

विश्व में राजनीतिक उथल-पुथल, प्राकृतिक आपदाओं से जन-धन हानि और कई देशों अथवा प्रांतों में छत्र भंग अर्थात राजा या सत्ता परिवर्तन होगा हो सकता है।

Short Highlights
  • तीन अक्तूबर से शुरू हो रहा है शारदीय नवरात्र
  • 12 अक्तूबर को होगा शारदीय नवरात्र का समापन
  • इस बार सप्तमी 10 अक्टूबर और नवमी 11 को 
Shardiya Navrartri 2024 : इस वर्ष तीन अक्तूबर से शारदीय नवरात्र आरंभ हो रहा है। पंडित शिव कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार मां दुर्गा डोली पर सवार होकर आ रही हैं। शास्त्रों के अनुसार मां अंबे के डोली या पालकी में आने का अर्थ विश्व में कुछ नया होगा या परिवर्तन होगा।

महिला शक्ति का अभ्युदय होता है
विश्व में राजनीतिक उथल-पुथल, प्राकृतिक आपदाओं से जन-धन हानि और कई देशों अथवा प्रांतों में छत्र भंग अर्थात राजा या सत्ता परिवर्तन होगा हो सकता है। पालकी में विराजमान होकर जब मां दुर्गा आती हैं तो महिला शक्ति का अभ्युदय होता है। नारी शक्तियों को विश्व में पहचान मिलेगी और सम्मान बढ़ेगा। 



पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि इस बार सप्तमी 10 अक्तूबर को और अष्टमी पूजा 11 अक्तूबर को होगी। इसके अलावा इस बार महानवमी और दशहरा एक ही दिन पड़ेगा। 12 अक्तूबर को सुबह 10:58 बजे तक महानवमी रहेगी उसके बाद 10: 59 बजे से दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। दशहरा मध्यान्ह व्यापिनी तिथि में मनाया जाता है इसीलिए इस दिन मध्यान्ह 11:00 बजे के बाद दशहरा का पूजन होगा और शाम को रामलीला में रावण का दहन होगा।

कलश स्थापना का मुहूर्त 
सुबह  9:42 बजे से 12:00 बजे तक स्थिर लग्न 
सुबह 11:36 से 12:24 तक अभिजीत मुहूर्त 
दोपहर 1:30 से 3:00 तक राहुकाल रहेगा (कलश स्थापना ना करें)

दशहरा पूजन के शुभ मुहूर्त 
11:36 बजे से 12: 24 बजे तक अभिजित मुहूर्त।
13:26 बजे से 15 :09 बजे तक मकर लग्न, स्थिर लग्न और विजय मुहूर्त 

Also Read