Surya Grahan 2024 : साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को, ग्रहों पर रहेगी राहु की सीधी दृष्टि

UPT | साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण

Sep 28, 2024 11:25

सूर्यग्रहण का कंकण प्रारंभ काल रात 10.21 बजे होगा और इसका परमग्रास रात 12.15 बजे रहेगा। कंकण की अवधि 7.25 मिनट होगी।

Short Highlights
  • 2 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण कंकणी
  • कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में लगने जा रहा ग्रहण 
  • भारत में नहीं दिखाई देगा सूर्य ग्रहण लेकिन राशियों पर प्रभाव   
Surya Grahan : 2 अक्टूबर को साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से सूर्य ग्रहण का महत्व है। ज्योतिष और पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण कंकणी होगा। 

कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में सूर्यग्रहण 
साल का दूसरा और अंतिम सूर्यग्रहण आश्विन अमावस्या तिथि के दिन दो अक्टूबर की मध्य रात्रि में लगेगा। इस दौरान तीन ग्रहों पर राहु की सीधी दृष्टि रहेगी। ये ग्रह हैं बुध, केतु और सूर्य तीनों ग्रह इस दौरान कन्या राशि में बुध, केतु और सूर्य रहेंगे। राहु की सीधी दृष्टि इन सभी ग्रहों पर रहेगी।

सूर्य ग्रहण का समय
भारतीय समयानुसार, सूर्य ग्रहण का आरंभ 2 अक्टूबर रात 9.13 से आरंभ होकर मध्य रात्रि 3.17 बजे तक रहेगा।



क्या होता है कंकणी सूर्यग्रहण
जब सूर्य, चंद्रमा, और पृथ्वी एक सीधी रेखा में होता है। तब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढक पाता। ऐसे में कंकण सूर्य ग्रहण लगता है। इस स्थिति में सूर्य का मध्य भाग ढकता है। उसके चारों तरफ़ रोशनी होती है। पृथ्वी से देखने पर सूर्य कंगन या वलय आकार में दिखाई देता है।

सूर्यग्रहण का कंकण प्रारंभ
सूर्यग्रहण का कंकण प्रारंभ काल रात 10.21 बजे होगा और इसका परमग्रास रात 12.15 बजे रहेगा। कंकण की अवधि 7.25 मिनट होगी।

कहां दिखाई देगा सूर्यग्रहण
सूर्य ग्रहण प्रशान्त महासागर, दक्षिण अमेरिका, अमेरिका के दक्षिणी भागों,अटलांटिक महासागर, न्यूजीलैंड, फिजी में दिखाई देगा। ग्रहण की कंकण कृति केवल दक्षिणी चिली और अर्जन्टीना में दिखाई देगी। सूर्य ग्रहण भारत में अदृश्य रहेगा। भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इसका प्रभाव राशियों पर पड़ेगा। 

Also Read