मुंबई का चौंकाने वाला मामला : आइसक्रीम के अंदर से निकली इंसान की कटी उंगली, यूपी से है घटना का संबंध

UPT | आइसक्रीम

Jun 14, 2024 11:55

पुलिस ने आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 272, 273 और 336 के तहत मामला दर्ज किया है।

Ghaziabad News : मुंबई के मलाड इलाके में रहने वाले एक डॉक्टर ब्रेंडन फेराओ ने अपनी बहन के साथ मिलकर एक मोबाइल ऐप के जरिए 'Yummo' ब्रांड की मैंगो फ्लेवर की आइसक्रीम का ऑर्डर दिया था। जब डिलीवरी आई तो उन्हें दो मैंगो आइसक्रीम और एक बटरस्कॉच आइसक्रीम मिली। जब फेराओ बटरस्कॉच आइसक्रीम खा रहे थे तो उन्हें उसमें कुछ अजीब लगा। जब उन्होंने थूका तो उन्हें कुछ ऐसा दिखा जिससे देखकर वह चौंक गया। डॉक्टर को आइसक्रीम में एक इंसानी अंगुली का टुकड़ा मिला जिसमें नाखून भी था। 

Yummo कंपनी मुकदमा दर्ज
इस हैरान करने वाली घटना के बाद फेराओ ने मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 272, 273 और 336 के तहत मामला दर्ज किया है। आइसक्रीम रैपर पर मैन्युफैक्चरिंग की तारीख 11 मई 2024 और एक्सपायरी डेट 10 मई 2025 दर्शाई गई है। यह आइसक्रीम गाजियाबाद स्थित लक्ष्मी आइसक्रीम्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाई गई थी।

कंपनी करेगी जांच में सहयोग
कंपनी ने कहा है कि उन्होंने थर्ड पार्टी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से उत्पादन रोक दिया है और वे प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे। पुलिस ने बताया कि अंगुली के टुकड़े को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। यह एक अत्यंत विचित्र और डरावनी घटना है जिसकी गहन जांच की जरूरत है।

Also Read