Weather Alert : गाजियाबाद में बारिश से गिरा तापमान, आज भी वर्षा के आसार, जानें मौसम का हाल

UPT | आज गाजियाबाद का मौसम हाल।

Jul 11, 2024 01:59

मंगलवार को बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। हवा में हल्की ठंडक महसूस की गई। मंगलवार को गाजियाबाद में 10 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। सबसे अधिक शहरी इलाके में हुई।

Short Highlights
  • मंगलवार को हुई बारिश से शहर हुआ जलमग्न 
  • आज दिन में गाजियाबाद में हल्की बारिश के आसार 
  • मौसम में बदलाव से तापमान में आई ती डिग्री की गिरावट
Weather News : गाजियाबाद में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। गाजियाबाद में बारिश होने से हवा की सेहत संतोषजनक है। 

बारिश से बदला मौसम का मिजाज
गाजियाबाद में मंगलवार को बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। हवा में हल्की ठंडक महसूस की गई। मंगलवार को गाजियाबाद में 10 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। सबसे अधिक शहरी इलाके में हुई।  बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग ने आज बुधवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की उम्मीद है। 

तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम
मौसम वैज्ञानिक डॉ. सूरज देव ने बताया कि बारिश के बाद मौसम बदल गया है। उन्होंने बताया कि बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गाजियाबाद में इस समय नमी का स्तर 70 फीसदी है।

गाजियाबाद में संतोषजनक श्रेणी में हवा की सेहत
गाजियाबाद में बारिश होने से हवा संतोषजनक श्रेणी में है। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 54 रहा, जो कि संतोषजनक श्रेणी में कहा जा सकता है। गाजियाबाद की हवा समग्र रूप से संतोषजनक श्रेणी में बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार तक हवा संतोषजनक श्रेणी में रहने की उम्मीद है। 

Also Read