Ghaziabad News : गाजियाबाद में अवैध भूजल दोहन करने पर विजय नगर के तीन आरओ प्लांट सील

UPT | गाजियाबाद नगर निगम द्वारा सील किया गया अवैध आरओ वाटर प्लांट

Jun 23, 2024 01:47

समरसेबल लगाकर घंटो जानवरो एवं आँगन धोया जाता है पीने योग्य जल को नाली एवं सीवर में बहाया जाता है जिसपर नगर निगम और लघु सिंचाई विभाग कार्यवाही सुनिश्चित करेगा।

Short Highlights
  • भूजल दोहन करने वालों पर निगम की बड़ी कार्रवाई
  • औद्योगिक इकाइयों और डेयरी पर भी छापेमारी अभियान
  • जल दोहन बचाने के लिए निगम ने चलाया अभियान 
Ghaziabad News : गाजियाबाद में अवैध भूजल दोहन करने पर विजय नगर जोन में तीन आरओ प्लांट को सील कर दिया गया है। बता दें एक दिन पहले महापौर सुनीता दयाल ने लघु सिंचाई विभाग एवं जलकल विभाग के अधिकारियों के साथ घटते भूजल को लेकर बैठक की थी। जिसमे बड़े औद्योगिक इकाइयों के साथ डेयरी और आरओ प्लांट द्वारा अवैध भूजल दोहन की बात कही गई थी। जिसके क्रम में विजय नगर क्षेत्र के मोहित बैसला आरओ प्लांट प्रताप विहार, एसके वॉटर सप्लाई चरण सिंह कॉलोनी एवं जुनैद वॉटर सप्लाई चरण सिंह कॉलोनी में प्लांट सीलिंग की कार्यवाही की गई। जिसमें लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता हरिओम कुमार, अवर अभियंता शीषमनी यादव एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

निगम का यह अभियान चलाया गया
अवैध जल दोहन के खिलाफ निगम का यह अभियान चलाया गया है। निगम का ये अभियान आगे भी भविष्य में बड़े पैमाने पर जारी रहेगा। यह कार्यवाही रोजाना चलेगी। इसी के साथ जल्द बड़े कारखानों, फार्म हॉउस, हाइ राईज बिल्डिंग एवं औद्योगिक इकाइयों पर भी चलेगी जिससे जल दोहन को बचाया जा सके।

निगम एवं लघु सिंचाई विभाग मिलकर कार्रवाई कर रहे
महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि जल दोहन के प्रति नगर निगम एवं लघु सिंचाई विभाग मिलकर कार्यवाही कर रहे है ऐसे में शाहवासियो को भी भूजल दोहन के विषय मे जागरूक होने की जरूरत है ताकि भविष्य के लिए पानी बचाया जा सके, अभी कुछ स्थान ग्रामीण क्षेत्र में संज्ञान में आये है जिसके बारे में बताया गया है कि समरसेबल लगाकर घंटो जानवरो एवं आँगन धोया जाता है पीने योग्य जल को नाली एवं सीवर में बहाया जाता है जिसपर नगर निगम और लघु सिंचाई विभाग कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। 

Also Read