Ghaziabad Weather News : तापमान में गिरावट उसम से मिली राहत, गाजियाबाद को अब बारिश का इंतजार

UPT | Today Ghaziabad weather

Jul 07, 2024 01:41

शहर के अलावा देहात क्षेत्र में झमाझम बारिश हो रही है। इससे तापमान में गिरावट के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।

Short Highlights
  • आसमान में छाए काले बादल, गरजे और निकल गए
  • देहात के इलाकों में हो रही झमाझम बारिश
  • बादलों से घिरे शहर में नहीं बरस रहा पानी
Ghaziabad News : तीन दिन से शहर में बादल तो छाए हुए हैं। लेकिन बारिश का दूर-दूर तक कोई पता नहीं है। इसको लेकर मौसम वैज्ञानिक भी हैरान है। हालांकि धूप नहीं निकलने से मौसम काफी खुशनुमा बना हुआ है। जहां उमस का असर कुछ कम हुआ है। वहीं लोगों को गर्मी से भी राहत मिल रही है। शहर के अलावा देहात क्षेत्र में झमाझम बारिश हो रही है। इससे तापमान में गिरावट के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। दूसरी तरफ, गाजियाबाद के ग्रामीण इलाकों में बारि से कीचड़ और जलभराव की समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं। लोनी, मुरादनगर और मोदीनगर के अलावा डासना और मसूरी में भी शुक्रवार को जमकर बारिश हुई। जिससे मौसम काफी खुशनुमा हो गया।

तीन दिन भारी बारिश का अनुमान
गाजियाबाद में तीन दिन भारी बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया था। हालांकि आसमान में बादल तो छाए हुए हैं। लेकिन शहर में पूरी तरह से बारिश नहीं हो रही है। शुक्रवार की सुबह हल्की बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिन में लग रहा था कि भारी बारिश होगी। लेकिन काले बादल आए और गरजकर निकल गए। ग्रामीण इलाकों में बारिश होने का असर यह रहा कि सड़क से खेत तक पानी भर गया।

न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की कमी
मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की है। गाजियाबाद न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस से कम होकर 26.4 दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सूरज ने बताया कि अगले तीन-चार दिन तक अच्छी बारिश की संभावना बन रही है।

Also Read