Ghaziabad News : ब्रजेश पाठक बोले-समाजवादी पार्टी के डीएनए में गुंडई व अराजकता

UPT | गाजियाबाद पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।

Aug 14, 2024 02:07

हमारे देश का बच्चा बच्चा राष्ट्र के ध्वज के सम्मान के लिए अपने परिवार, समाज और देश के गौरव के लिए धरती मां की गोद में अवतरित हुआ है।

Short Highlights
  • लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील
  • डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का गाजियाबाद पहुंचने पर अभिनंदन
  • उपचुनाव में सभी सीटों पर भाजपा की जीत का दावा किया
Ghaziabad News : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर और भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा संचालित हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वच्छता अभियान के साथ गाजियाबाद पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पौधरोपण और तिरंगा वितरण किया।

इस दौरान ब्रजेश पाठक ने मीडिया से बातचीत की
इस दौरान बृजेश पाठक ने मीडिया से बातचीत की। जिसमें उन्होंने कहा कि उपचुनाव में भाजपा सभी दस सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा ​कि समाजवादी पार्टी के डीएनए में गुंडई और अराजकता है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि सपा जब भी सत्ता में होती है बहु-बेटियों की आबरू के साथ हमेशा खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने कहा कि कन्नौज में एक दुष्कर्म मामे में सपा का ब्लाक प्रमुख गिरफ्तार हुआ है। 

भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल की सफाई की
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने वसुन्धरा के सेक्टर 15 बुद्धविहार पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल की सफाई की। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वच्छता अभियान चलाया। एक पेड़ मां के नाम पौधा रोपण किया। हर घर तिरंगा अभियान को गति देते हुए तिरंगा वितरण किया। इस दौरान लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वच्छता अभियान कार्यक्रम
भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। इस दौरान उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वच्छता अभियान कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। उसी कड़ी में  बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा स्थल पर सफाई की सेवा कार्य में शामिल होने का अवसर मिला है। हमारे देश का बच्चा बच्चा राष्ट्र के ध्वज के सम्मान के लिए अपने परिवार, समाज और देश के गौरव के लिए धरती मां की गोद में अवतरित हुआ है।

पीएम मोदी के आह्वान पर
पीएम मोदी के आह्वान पर पार्टी के बृहद हर घर तिरंगा अभियान में हमें जुटना है। इसके साथ अपने जिले, नगर, हलका में सभी महापुरुषों की प्रतिमास्थल पर स्वच्छता अभियान चलाना है। एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण करना है। सफाई के बाद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करना है। ध्वज फहराना है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने गाजियाबाद में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में वसुन्धरा बुद्ध विहार पार्क में चलाए गए स्वछता अभियान की तारीफ़ कर पीठ थपथपाई कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

Also Read