Ghaziabad News : गाजियाबाद में बारिश से गिरा मकान, महिला की मौत, दो लोग घायल

UPT | गाजियाबाद में बारिश से गिरा मकान

Sep 13, 2024 20:49

गली नंबर दो लक्ष्मी गार्डन में एक मकान गिर गया। मकान में कुछ लोग दबे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। 

Short Highlights
  • लक्ष्मी गार्डन में आज सुबह हुआ हादसा 
  • लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के दुखद घटना
  • मकान के अंदर सो रहे थे मां और बेटी 
Ghaziabad News : गाजियाबाद के लक्ष्मी गार्डन में बारिश के चलते एक जर्जर मकान गिरने से महिला की मौत हो गई। वहीं हादसे में दो अन्य घायल हो गए। घटना लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी गार्डन गली नंबर दो की है। जहां पर आज सुबह दुखद घटना हुई। शुक्रवार की सुबह पांच बजे के आसपास कंट्रोल रूम गाजियाबाद को सूचना मिली कि गली नंबर दो लक्ष्मी गार्डन में एक मकान गिर गया। मकान में कुछ लोग दबे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। 

मकान जर्जर हालत में था
बताया जाता है कि मकान जर्जर हालत में था। जिसमें दो कमरों की हालत काफी खराब थी। इनमें से एक कमरे की दीवार और छत गिर गई। मकान के अंदर सो रही सुंदरी देवी (52 वर्ष) और उनकी दो बेटियां, लक्ष्मी और वर्षा दब गईं। हादसे में वर्षा और लक्ष्मी को चोटें आईं, जबकि सुंदरी देवी को गंभीर चोटें आईं। सुंदरी देवी को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया। जीटीबी अस्पताल, दिल्ली में शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

जर्जर इमारतों के मामले में शीघ्र और सख्त कार्रवाई की मांग की
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हैं। घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। स्थानीय निवासियों ने पुरानी और जर्जर इमारतों के मामले में शीघ्र और सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

Also Read