Ghaziabad News : बांग्लादेश में हिंदुओं के नरसंहार को रोकने के लिए यति नरसिंहानंद गिरी गैर मुस्लिम राष्ट्र के राष्ट्राध्यक्षों को लिखेंगे पत्र

UPT | महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी और डॉ. उदिता त्यागी

Aug 08, 2024 01:58

मुख्य संयोजक डॉ. उदिता त्यागी ने सभी धर्मगुरुओं से इस अंतिम धर्मयुद्ध में धर्म का पक्ष लेने की गुहार लगाते हुए कहा कि सनातन के धर्मगुरुओं को सम्पूर्ण विश्व के गैर मुस्लिम धर्मगुरुओं से सम्पर्क करके सम्पूर्ण मानवता की रक्षा के लिये ठोस योजना बनानी चाहिए

Short Highlights
  • इस्लाम के जिहादियों के सर्वनाश की कामना के लिए माया देवी व आनंद भैरव की शरण में महामंडलेश्वर 
  • इस्लाम के जिहाद को मानवता का कैंसर घोषित करने की सनातन धर्म के धर्मगुरु से अपील की
  • विश्व धर्म संसद विश्व को इस्लाम के जिहाद की गंभीरता समझा सकती है 
Ghaziabad News : आज शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदसनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज विश्व धर्म संसद की मुख्य संयोजक डॉ. उदिता त्यागी ने बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार को रोकने के लिए मां माया देवी की पूजा की। 

माया देवी मंदिर में मां के दर्शन कर हिंदुओं को सद्बुद्धि व शक्ति देने की प्रार्थना
उन्होंने माया देवी मंदिर में मां के दर्शन कर हिंदुओं को सद्बुद्धि व शक्ति देने की प्रार्थना की। बांग्लादेश में निर्दोष हिंदुओं का जघन्य नरसंहार करने वाले इस्लाम के जिहादियों का समूल विनाश करने की प्रार्थना की। उन्होंने आनंद भैरव मंदिर में दर्शन करके वहाँ प्रार्थना की। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने जूना अखाड़े के राष्ट्रीय सचिव श्रीमहन्त महेश पूरी महाराज, कोठारी थानापति श्रीमहन्त महाकाल गिरी महाराज, श्रीमहन्त सुरेशानंद सरस्वती महाराज,महंत हीरा भारती महाराज,महंत रतन गिरी महाराज व महंत गौतम गिरी जी महाराज से भेंट करके उन्हें परिस्थितियों से अवगत कराया।

इस्लाम के जिहाद को धरती का कैंसर घोषित करने का आह्वान
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने बांग्लादेश में चल रहे भयंकर हिंदू नरसंहार पर गहरा दुख प्रकट करते हुए सनातन के धर्मगुरुओं से इस्लाम के जिहाद को धरती का कैंसर घोषित करने का आह्वान किया। 

इस्लाम के जिहादियों का मुकाबला कर नहीं सकते
एक वीडियो जारी करते हुए उन्होंने कहा कि इतने भयंकर हिंदू नरसंहार पर हिंदुओं का मौन बहुत अशुभ है। हिंदुओं ने अपने आप को भेड़ बकरी समझ कर अपनी नियति से समझौता कर लिया है। साहसिक व समर्पित नेतृत्व के अभाव में हिंदुओं के मन में यह भावना बैठ गई है कि वो इस्लाम के जिहादियों का मुकाबला कर नहीं सकते और धीरे धीरे जिहादियों का शिकार बनना ही उनकी नियति है।

हिंदू सोशल मीडिया अब थोड़ा बहुत रूदन कर रहे
इसी भावना के कारण ही अब हिंदू समाज ने कोई भी गंभीर प्रतिरोध करना छोड़ दिया है। अब बस कुछ हिंदू सोशल मीडिया अब थोड़ा बहुत रूदन कर रहे हैं। अन्यथा तो अब हिंदुओं पर हो रहे अमानवीय अत्याचारों की चर्चा कहीं भी नहीं है। अगर कुछ समय और ऐसा चलता रहा तो हिंदू नाम का जीव धरती से विलुप्त हो जायेगा।

उन्होंने इन पर तरस खा कर शरण दी
उन्होंने कहा कि इस्लाम के जिहादी केवल हिन्दुओ का नरसंहार नहीं कर रहे हैं  बल्कि जहाँ भी जिसने उन्होंने इन पर तरस खा कर शरण दी,वहीँ पर उन लोगो को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज इस्लाम के जिहाद के विषय मे सम्पूर्ण विश्व के गैर मुस्लिम राष्ट्रों के  राष्ट्राध्यक्षो को पत्र लिखकर उन्हें इस्लाम के जिहाद से सावधान रहने का निवेदन करेंगे।

अंतिम धर्मयुद्ध में धर्म का पक्ष लेने की गुहार लगाते हुए
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज के साथ माया देवी मंदिर आई विश्व धर्म संसद की मुख्य संयोजक डॉ. उदिता त्यागी ने सभी धर्मगुरुओं से इस अंतिम धर्मयुद्ध में धर्म का पक्ष लेने की गुहार लगाते हुए कहा कि सनातन के धर्मगुरुओं को सम्पूर्ण विश्व के गैर मुस्लिम धर्मगुरुओं से सम्पर्क करके सम्पूर्ण मानवता की रक्षा के लिये ठोस योजना बनानी चाहिए।

Also Read