Guru Purnima Ganga Snan : गुरु पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी, ब्रजघाट के घाटों पर भीड़

UPT | गुरु पूर्णिमा के मौके पर ब्रजघाट गंगा में पूजा अर्चना करते श्रद्धालुगण।

Jul 21, 2024 20:16

श्रद्धालुगण अपने परिजनों के साथ ब्रजघाट पर पहुंचे और गंगा में स्नान किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद धार्मिक अनुष्ठान किया।

Short Highlights
  • गुरु पूर्णिमा पर ब्रजघाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
  • गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने किया पूजा पाठ और दान पुण्य
  • सुबह 4 बजे से ब्रजघाट पर श्रद्धालुओं की लगी भीड़  
Guru Purnima Ganga Snan : आज गुरु पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पूजा पाठ और दान पुण्य किया। ब्रजघाट पर गुरु पूर्णिमा और वेद पूर्णिमा पर सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। श्रद्धालुगण अपने परिजनों के साथ ब्रजघाट पर पहुंचे और गंगा में स्नान किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद धार्मिक अनुष्ठान किया। बता दें गुरु पूर्णिमा पर्व हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। हिंदू धर्म कैलेंडर के अनुसार गुरु पूर्णिमा पर्व हर वर्ष आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। आज गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जा रहा है। 

गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालु घाटों में आना शुरू हो गये
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ब्रजघाट पर गंगा में पवित्र डुबकी लगाने के लिए घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। सुबह चार बजे से गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालु घाटों में आना शुरू हो गये और उन्होंने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।  बता दें गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा और वेद पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। 

ब्रजघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी
गुरु पूर्णिमा का महत्व गुरु और शिष्य के पवित्र संबंध का प्रतीक माना जाता है। इस दिन, शिष्य अपने गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं और उनके ज्ञान और मार्गदर्शन के लिए उनका सम्मान करते हैं। गुरु पूर्णिमा अपने आध्यात्मिक गुरु के साथ-साथ अकादमिक गुरुओं के सम्मान में उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए मनाया जाने वाला त्योहार है। गुरु पूर्णिमा के मौके पर ब्रजघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही।

गंगा में स्नान कर पंडितों को दान दक्षिणा कर दान किया
लोगों ने गुरु पूर्णिमा के मौके पर गंगा में स्नान कर पंडितों को दान दक्षिणा कर दान किया। इस दौरान हाईवे पर भी वाहनों की भारी भीड़ लगी रही। ब्रजघाट पर गुरु पूर्णिमा पर्व को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। ब्रजघाट पुल पर वाहनों की इस दौरान लंबी कतारें लगी रही।

Also Read