ग्रामीण भारत बंद का आह्वान : गढ़ में हाईवे पर बैठे किसान, पुलिस के समझाने पर हटा जाम

UPT | हाईवे पर बैठे किसान

Feb 16, 2024 18:46

संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशल पाल ने कहा कि हरियाणा में किसानों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में वह धरने पर बैठे हैं। सुचना मिलने के बाद गढ़मुक्तेश्वर के क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम पुलिस बल...

Short Highlights
  • हरियाणा में किसानों के साथ हुई बर्बरता का किया विरोध
     
  • प्रदर्शन के कारण हापुड़ में हाईवे पर लगा जाम
Hapur News : संयुक्त किसान मोर्चा के ग्रामीण भारत बंद के आह्वान को लेकर हापुड़ जिले के गढ़ कोतवाली इलाके के किसानों ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर फूलड़ी नहर जाम लगा दिया और इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और डीएसपी सहित थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद किसानों को समझने का काफी प्रयास किया। उसके बाद किसान मान गए और वह हाईवे से हट गए।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, भारतीय किसान यूनियन टिकैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशल पाल आर्य के नेतृत्व में गढ़ कोतवाली क्षेत्र के फुलड़ी मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर किसान पहुंचे और हाईवे पर जाम लगा दिया, इस दौरान वाहनों की रफ्तार थम गई। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशल पाल ने कहा कि हरियाणा में किसानों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में वह धरने पर बैठे हैं। सुचना मिलने के बाद गढ़मुक्तेश्वर के क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसान नेताओं को समझाने का काफी प्रयास किया। जिसके बाद किसान पुलिस अधिकारियों की बात मान गए और हाईवे से हट गए।

क्या बोले अधिकारी
गढ़ सर्किल के डीएसपी आशुतोष शिवम का कहना है कि किसानों को समझा दिया गया है और जाम भी खुलवा दिया गया है। बता दें कि किसान आंदोलन एक बार फिर गति पकड़ता जा रहा है और गढ़ में हुए धरना प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की संख्या में किसान नेता मौजूद रहे।

Also Read