Hapur News : ओलावृष्टि से खराब फसलों के नुकसान की कैसे करें भरपाई? इस योजना का उठाएं लाभ

UPT | फसलों में नुकसान होने की संभावना

Mar 03, 2024 19:10

कृषि अधिकारी डॉक्टर मनोज कुमार ने बताया कि जिले में शुक्रवार की रात के बाद से रुक-रुककर वर्षा हो रही है। वहीं, मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की भी संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर फसलों को भी नुकसान होने की संभावना बन रही है...

Hapur News : यूपी के हापुड जिले में कृषि विभाग सतर्क हो गया है। क्योंकि पिछले कुछ दिनों में यहां अधिक वर्षा और ओलावृष्टि के कारण फसलों को होने वाली क्षति हुई है। जिसके चलते विभाग ने जिले में तीन हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। जिले के कृषि अधिकारी डॉक्टर मनोज कुमार ने बताया कि जिले में शुक्रवार की रात के बाद से रुक-रुककर वर्षा हो रही है। वहीं, मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की भी संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर फसलों को भी नुकसान होने की संभावना बन रही है।

बीमा फसलों को मिलेगा फायदा
कृषि अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिन किसानों ने अपनी फसलों का बीमा कराया है तो उनकी फसलों के नुकसान की सूचना वह 72 घंटे के अंदर कृषि विभाग को दें, इसके लिए जिले में तीन हेल्प डेस्क को संचालित किया गया है।

इन टोल फ्री नंबर से सीधे सूचना दें
कृषि विभाग के उपकृषि निदेशक कार्यालय में कर्मचारी अनूप कुमार, किसान कल्याण केंद्र धौलाना में अशोक कुमार, राजकीय बीज भंडार गढ़मुक्तेश्वर में प्रदीप कुमार के नेतृत्व में हेल्प डेस्क बनाई गई है। इसी के साथ 9005873174, 7054735510 और 9598550267 नंबर जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त टोल फ्री नंबर 180088-96868 पर भी किसान सीधे सूचना दे सकते हैं।

Also Read