"आज की रात मजा हुस्न का आँखों से लीजिए" : हापुड़ में महिलाओं और युवतियों को देखकर युवक गा रहा था गाना, पुलिस अब...

UPT | Symbolic Photo

Oct 07, 2024 10:12

हापुड़ में आरोपी फ्रीगंज रोड पर महिलाओं-युवतियों को देखकर गाने गा रहा था और परेशान कर रहा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Hapur News : नगर कोतवाली इलाके में एक युवक को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी फ्रीगंज रोड पर कमला अग्रवाल इंटर कॉलेज के सामने महिलाओं-युवतियों को देखकर गाने गा रहा था और परेशान कर रहा रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला
महिला थाने में महिला पुलिस कर्मी रेशू ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह पुलिस टीम के साथ एंटी रोमियो ड्यूटी/चेकिंग कर कचहरी रोड पर कमला अग्रवाल इंटर कॉलेज के सामने पहुंची तो देखा कि एक युवक महिलाओं और युवतियों को देखकर "आज की रात मजा हुस्न का आँखों से लीजिए" अश्लील गाना गा रहा था और महिलाओं और युवतियों को परेशान कर रहा था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मोहल्ला मोती कॉलोनी मोदीनगर रोड के रहने वाले शिवम को मौके से दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें : यूपी उपचुनाव : सीएम योगी आज भाजपा मुख्यालय में तैयारियों का लेंगे फीडबैक, इंडिया गठबंधन में अब तक नहीं बनी बात


क्या बोली पुलिस
महिला थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी आती-जाती महिलाओं को देखकर अश्लील गाने गा रहा था। जिसको पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Also Read