चुनाव से पहले पश्चिम यूपी में योगी सरकार का बड़ा दांव : तेजतर्रार जाट महिला आईएएस के हाथ बिजली विभाग की कमान

UPT | आईएएस ईशा दुहन

Feb 28, 2024 21:40

ईशा दुहन मेरठ में 5 जुलाई 2018 से 11 फरवरी 2021 तक मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात रही थी। इसके बाद वो 21 फरवरी से 20 अगस्त 2023 तक अपर आयुक्त मेरठ मंडल रह चुकी हैं।

Short Highlights
  • पीवीवीएननएल की नई एमडी बनीं ईशा दुहन, चैत्रा वी का हुआ तबादला
  • चैत्रा वी ने जनवरी 2023 में संभाला था पीवीवीएनएल के पद पर कार्यभार
  • मेरठ में तैनाती के दौरान जिलों में बिजली व्यवस्था सुधार पर रहा चैत्रा वी का प्रयास
Meerut News : लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा पश्चिम यूपी की अभेद किलेबंदी में जुटी है। यूपी में लोकसभा चुनाव से पहले कई आईएएस के तबादले आज हुए। इनमें तेजतर्रार आईएएस ईशा दुहन का नाम भी शामिल है।  ईशा दुहन को पीवीवीएनएल का एमडी बनाया है। सूत्रों का मानना है कि जाट बाहुल्य पश्चिम क्षेत्र में भाजपा को लोकसभा चुनाव के दौरान किसी प्रकार का नुकसान ना हो, इसके लिए योगी सरकार ने जाट महिला आईएएस ईशा दुहन को पीवीवीएनएल की कमान सौंपी है। 

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कार्यालय परिसर में आए दिन किसान धरना प्रदर्शन
बता दें मेरठ स्थित ऊर्जा भवन यानी पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कार्यालय परिसर में आए दिन किसान धरना प्रदर्शन करते रहते हैं। पीवीवीएनएल के अंतगर्त पश्चिम क्षेत्र के करीब 14 जिले आते हैं। इसमें मुरादाबाद, मेरठ और सहारनपुर मंडल के जिले शामिल हैं। पिछले दिनों मेरठ का ऊर्जा भवन राजनीति का अखाड़ा बना रहा। पिछले कई महीनों से किसान बिजली संबंधित मांगों को लेकर ऊर्जा भवन में धरना देते थे। सूत्रों की माने तो चुनावी सीजन में भाकियू के अलावा अन्य किसान संगठन भाजपा सरकार के खिलाफ धरने प्रदर्शन में तेजी लाकर भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने का काम कर सकते  हैं। ऐसे में भाजपा कोई चूक नहीं करना चाहती। माना जा रहा है कि पश्चिम यूपी में अधिकांश धरने प्रदर्शन की कमान जाट किसान नेताओं के हाथ में होती है। इसी के मददेनजर अब योगी सरकार ने तेजतर्रार जाट महिला आईएएस को पश्चिमांचल विद्युत वितरण लिमिटेड की कमान सौंपी है। 

तेजतर्रार आईएएस ईशा दुहन मेरठ में रह चुकी हैं सीडीओ
बता दें आईएएस चैत्रा वी की पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक पद पर जनवरी 2023 में नियुक्त हुई थी। अब शासन की ओर से उनका तबादला किया गया है। तेज तर्रार जाट महिला आईएएस ईशा दुहन को पीवीवीएनएल एमडी बनाया  है। ईशा दुहन 2014 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में 59वीं रैंक हासिल की थी। ईशा बायोटेक्नोलॉजी में ग्रेजुएट हैं।
ईशा दुहन मेरठ में 5 जुलाई 2018 से 11 फरवरी 2021 तक मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात रही थी। इसके बाद वो 21 फरवरी से 20 अगस्त 2023 तक अपर आयुक्त मेरठ मंडल रह चुकी हैं। ट्रांसफर से पहले ईशा दुुहन अपर आयुक्त वाणिज्य कर नोएडा में तैनात थीं। 

Also Read